Home
Class 10
PHYSICS
चुम्बकीय क्षेत्र में रखे किसी विद्युत धा...

चुम्बकीय क्षेत्र में रखे किसी विद्युत धारावाही चालक पर लगने वाले बल का वर्णन कीजिए। इस बल की दिशा प्राप्त करने वाले नियम का उल्लेख कीजिए। वह कौन-से यन्त्र हैं जिसमें विद्युत धारावाही चालक तथा चुम्बकीय क्षेत्रों का उपयोग किया जाता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऐलुमिनियम की छोटी छड़ AB लो। दो संयोजक तारों द्वारा इस छड़ को चित्र में दर्शाए अनुसार एक स्टैंड से क्षैतिज लटकाइए। अब एक प्रबल अश्वनाल चुंबक को इस प्रकार व्यवस्थित कीजिए कि छड़ दो ध्रुवों के बीच में हो और क्षेत्र ऊपर की ओर दिष्ट हो। अब इस स्थिति में यदि धारा Bसे A की ओर प्रवाहित की जाए तो आप देखेंगे किं छड़ विस्थापित हो जाती है। यह विस्थापन धारावाही छड़ पर आरोपित बल के कारण होता है। चुंबक छड़ पर दाहिनी ओर दिष्ट बल डालता है जिसके फलस्वरूप छड़ दाहिनी ओर विक्षेपित हो जाएगी। यदि आप धारा की दिशा उलट दें अथवा .चुंबक के ध्रुवों को परस्पर बदल दें तो छड़ का विक्षेपण उलट जाएगा जो यह निदर्शित करता है कि उस पर आरोपित बल की दिशा उलट गई है। इससे यह प्रदर्शित होता है कि धारा, क्षेत्र और चालक की गति की दिशाओं के बीच कोई संबंध है जिसे फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है।

फ्लेमिंग का वामहस्त नियम -
इस नियम के अनुसार अपने बाएँ हस्त की तर्जनी, मध्यमा तथा अंगूठे को इस प्रकार फैलाएँ कि ये तीनों एक-दूसरे के परस्पर लंबवत हों, तर्जनी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा और मध्यमा चालक में प्रवाहित धारा की दिशा की ओर संकेत करती है तो अंगूठा चालक की गति की दिशा अथवा चालक पर आरोपित बल की दिशा की ओर संकेत करेगा।
उपयोग–विद्युत धारावाही चालक तथा चुम्बकीय क्षेत्रों का उपयोग विद्युत । मोटर तथा विद्युत जनित्र में किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न - III.निबन्धात्मक प्रश्न |4 Videos
  • विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न - I.अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न (B. एक शब्द/वाक्यांश प्रश्न)|88 Videos
  • विद्युत

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न (अन्य महत्त्वपूर्ण आंकिक प्रश्न)|39 Videos
DEEPAK PUBLICATION-विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव -परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न - II. लघूत्तरात्मक प्रश्न
  1. चार युक्तियों के नाम लिखिए जहाँ विद्युत धारावाही चालक तथा उसके साथ चुम...

    Text Solution

    |

  2. चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में चुम्बकत्व का क्या महत्व है?

    Text Solution

    |

  3. किसी धारावाही चालक पर लगने वाला बल किन दो कारकों पर निर्भर करता है?

    Text Solution

    |

  4. विद्युत मोटर का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  5. विद्युत मोटर में हम कुंडली के घूर्णन की गति किस प्रकार बढ़ा सकते हैं?

    Text Solution

    |

  6. विभक्त वलय, आर्मेचर तथा कार्बन ब्रुशों के कार्य लिखें।

    Text Solution

    |

  7. एक वाणिज्यिक मोटर साधारण मोटर से किस प्रकार भिन्न होती है?

    Text Solution

    |

  8. क्या होता है जब किसी परिनालिका में चुंबक को अंदर व बाहर लेकर जाते हैं?

    Text Solution

    |

  9. प्रेरित धारा की दिशा ज्ञात की जाती है-

    Text Solution

    |

  10. AC तथा DC के बीच अंतर स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  11. DC पर AC के चार लाभ बताएँ।

    Text Solution

    |

  12. AC तथा DC जनित्र में अंतर स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  13. विद्युत मोटर तथा DC जनित्र के बीच अंतर स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  14. भूसंपर्क क्यों किया जाता है?

    Text Solution

    |

  15. भूसंपर्क किस प्रकार किया जाता है?

    Text Solution

    |

  16. चुम्बकीय क्षेत्र में रखे किसी विद्युत धारावाही चालक पर लगने वाले बल का...

    Text Solution

    |

  17. घरों में प्रयुक्त किये जाने वाले संयत्रों को किस क्रम में जोड़ा जाता ह...

    Text Solution

    |

  18. अतिभारण से क्या अभिप्राय है, इसके क्या कारण होते हैं?

    Text Solution

    |

  19. फ़्यूज़ क्या है? फ़्यूज़ तार के दो लक्षण बताओ। फ्यूज़ के क्या लाभ हैं?

    Text Solution

    |

  20. फ़्यूज़ तार का पतला होना (न कि मोटा होना) अनिवार्य क्यों है?

    Text Solution

    |