Home
Class 10
PHYSICS
घरेलू परिपथ में क्या-क्या सावधानियाँ बरत...

घरेलू परिपथ में क्या-क्या सावधानियाँ बरती जाती हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

घरेलू परिपथ में निम्नलिखित सावधानियाँ बरती जानी चाहिएँ
(i) स्विच तथा प्लग अच्छी गुणवत्ता तथा उपयुक्त रेटिंग के होने चाहिएँ।
(ii) धातु (लोहे) के आवरण वाले साधित्रों को उचित-प्रकार से भूसंपर्क करना चाहिए।
(iii) परिपथ को ठीक करते समय रबड़ के दस्ताने, चप्पल, जूते आदि पहनने चाहिएँ।
(iv) धात्विक आवरण वाले साधित्रों को उपयोग में लाते समय छूना नहीं चाहिए।
(v) विद्युत जल ऊष्मक युक्तियों (जैसे इमरसन रॉड) का प्रयोग करते समय पानी छूकर या हाथ डालकर नहीं देखना चाहिए। पहले स्विच बंद करके इमरसन रॉड को बाहर निकाल लेना चाहिए।
(vi) परिपथ को ठीक करते समय या लघुपथन के समय मेन स्विच को तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(vii) धारा के लीक करने या किसी समस्या के समय या विद्युत झटका लगने पर मेन स्विच को बंद कर देना चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न - II. लघूत्तरात्मक प्रश्न |39 Videos
  • विद्युत

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न (अन्य महत्त्वपूर्ण आंकिक प्रश्न)|39 Videos