Home
Class 10
CHEMISTRY
धातुओं के किन्हीं तीन गुणों का उल्लेख कर...

धातुओं के किन्हीं तीन गुणों का उल्लेख करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

धातुओं को मुख्यतः दो गुणों के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है—(a) भौतिक गुण तथा (b) रासायनिक गुण।
(a) भौतिक गुण धातुओं के तीन भौतिक गुण निम्न हैं-
(i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास-धातुओं के परमाणु की बाह्यतम कक्षा में साधारणतः 1, 2 या 3 इलेक्ट्रॉन रहते हैं। उदाहरण के लिये, सोडियम, मैग्नीशियम एवं ऐल्युमीनियम के इलेक्ट्रॉन क्रमश: 2,8,1,2, 8,2 तथा 2,8,3 होते हैं। इन तत्त्वों की बाह्यतम कक्षा में क्रमशः 1,2 और 3 इलेक्ट्रॉन हैं। इसलिये ये तत्त्व धातु हैं। यद्यपि हाइड्रोजन (H) और हीलियम (He) की बाह्यतम कक्षाओं में क्रमशः 1 और 2 इलेक्ट्रॉन हैं, फिर भी ये तत्त्व अधातु हैं।
(ii) विद्युत धनात्मक गुण धातुयें विद्युत धनात्मक होती हैं अर्थात् इन धातुओं के परमाणु अपने संयोजी शेल के इलेक्ट्रॉन को आसानी से त्याग कर धनायन में परिवर्तित हो सकते हैं, ये परमाणु अपना इलेक्ट्रॉन खोकर अपने निकटस्थ अक्रिय गैस की भाँति स्थायी विन्यास प्राप्त कर लेते हैं।
`underset(2,8,1)(Na)overset("-le")rarrunderset(2,8)(Na^+)` (नियॉन-जैसा विन्यास)
`underset(2,8,8,2)(Ca)overset(-2e)rarrunderset(2,8,8)(Ca^(2+))` (ऑर्गन-जैसा विन्यास)
(iii) आघातवर्धनीयता धातुयें आघातवर्धनीय (Malleable) होती है, अर्थात् इन्हें हथौड़े से पीटकर इनकी चादरें बनायी जा सकती हैं। सोना एवं सिल्वर सर्वाधिक आघातवर्ध्य होते हैं। इसलिये इनके कागज से भी पतले पत्तर बनाये जा सकते हैं।
(b) रासायनिक गुण धातुओं में धनायन में परिवर्तन हो जाने की प्रकृति होती है, धातुओं के इसी प्रकृति के कारण इनमें कुछ विशिष्ट रासायनिक गुण आ जाते हैं। ये तीन गुण इस प्रकार हैं- ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया सभी धातुयें ऑक्सीजन के साथ संयोग करके ऑक्साइड बनाती हैं
`4Na+O_2rarr2Na_2O` (सोडियम मोनोक्साइड)
`2Mg+O_2rarr2MgO` (मैग्नीशियम ऑक्साइड)
धातु के ऑक्साइड भास्मिक (basic) होते हैं। कुछ ऑक्साइड जल में घुलकर क्षार बनाते हैं जैसे- `Na_2O(s)+H_2O(1)rarr2NaOH(aq)`
`K_2O(s)+H_2O(1)rarr2KOH(aq)`
`CaO(s)+H_2O(1)rarrCa(OH)_2(aq)`
कुछ धातुओं के ऑक्साइड (`Al_2O_3,ZnO` आदि) में अम्लीय एवं भास्मिक दोनों प्रकार के गुण रहते हैं। ये द्विधर्मी ऑक्साइड (amphoteric oxides) कहलाते हैं। ये अम्ल एवं भस्म दोनों के साथ अभिक्रिया करते हैं। उदाहरण के लिये `ZnO` तनु HCI के साथ अभिक्रिया करके `ZnCl_2` और `H_2O` बनाता है।
(ii) जल के साथ अभिक्रिया– विभिन्न धातुओं की जल के साथ अभिक्रिया भिन्न-भिल वेग से होती है। कुछ धातुयें ठण्डे जल के साथ ही अभिक्रिया कर लेती हैं। कुछ धातुओं को जल के साथ गर्म करने पर अभिक्रिया होती है, जबकि कुछ धातुयें भाप के साथ अभिक्रिया करती हैं, किन्तु हर स्थिति में `H_2` गैस मुक्त होती है, एवं इन धातुओं के ऑक्साइड/हाइड्रॉक्साइड बनते हैं। उदाहरण के लिये सोडियम, पोटैशियम एवं कैल्सियम धातुयें ठण्डे जल के साथ ही अभिक्रिया करती हैं-
`2Na+2H_2Orarr2NaOH+H_2uarr`
`2K+2H_2Orarr2KOH+H_2uarr`
`Ca+2H_2OrarrCa(OH)_2+H_2uarr`
(iii) अम्लों के साथ अभिक्रिया धातुयें प्रायः अम्लों के साथ अभिक्रिया करके अम्लों से हाइड्रोजन मुक्त करती हैं। अम्लों के साथ धातु की अभिक्रिया का वेग धातु के विद्युत धनात्मक गुण या उसकी क्रियाशीलता पर निर्भर करता है। अधिक विद्युत धनात्मक धातु कम विद्युत धनात्मक धातु की अपेक्षा अम्लों के साथ तेजी से अभिक्रिया करती है। उदाहरण के लिये, सोडियम धातु तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड बनाती है तथा हाइड्रोजन गैस मुक्त होती है।
`2Na+2HClrarr2NaCl+H_2uarr`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|29 Videos
  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (रिक्त स्थानों की पूर्ती करो)|21 Videos
  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|42 Videos
  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) |4 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise बहुवैकल्पिक प्रश्न |221 Videos
KIRAN PUBLICATION-धातु एवं अधातु -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर तत्त्वों को धातु एवं अधातु में किस प्र...

    Text Solution

    |

  2. कारण सहित बतायें कि धातुयें विद्युत की सुचालक और अधातुयें विद्युत की क...

    Text Solution

    |

  3. धातुओं के किन्हीं तीन गुणों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  4. अधातुओं के किन्हीं तीन गुणों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  5. जस्ता कॉपर सल्फेट के विलयन से ताँबा को विस्थापित कर देता है, किन्तु ता...

    Text Solution

    |

  6. द्विधर्मी ऑक्साइड क्या है ? द्विधर्मी ऑक्साइडों को दो उदाहरण दें।

    Text Solution

    |

  7. भौतिक व रासायनिक गुणों के आधार पर धातु एवं अधातु में अन्तर स्पष्ट करें...

    Text Solution

    |

  8. वैद्युत अपघटन विधि से धातु का शोधन किस प्रकार किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  9. वैसे किन्हीं तीन अधातुई ऑक्साइडों के नाम लिखें जो अम्लीय होते हैं, जल ...

    Text Solution

    |

  10. अयस्कों के सांद्रण से क्या समझते हैं ? सल्फाइड अयस्क का सांद्रण आप किस...

    Text Solution

    |

  11. अयस्कों के निस्तापन एवं जारण से क्या समझते ? इनमें अन्तर स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  12. कारण बतायें- सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषणों के निर्माण में किया जात...

    Text Solution

    |

  13. कारण बतायें- सोडियम धातु को किरोसिन में डुबाकर रखा जाता है।

    Text Solution

    |

  14. कारण बतायें- ऐल्युमीनियम के अतिक्रियाशील होने के बावजूद इसका उपयोग घ...

    Text Solution

    |

  15. कारण बतायें- मलिन पड़े ताँबा के बरतनों को नींबू या इमली के रस से साफ...

    Text Solution

    |

  16. उत्कृष्ट गैसों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखें और यह बतायें कि ये गैसें ...

    Text Solution

    |

  17. रासायनिक बंधन किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है ?

    Text Solution

    |

  18. वैद्युत संयोजक बंधन क्या है और यह कैसे बनता है ?

    Text Solution

    |

  19. सहसंयोजक बंधन से क्या समझते हैं ? इसके बनने की प्रक्रिया का उल्लेख करे...

    Text Solution

    |

  20. निम्नलिखित में सहसंयोजक बंधन बनने की प्रक्रिया का वर्णन करें- HCl,"C...

    Text Solution

    |