Home
Class 10
CHEMISTRY
वैद्युत संयोजक बंधन क्या है और यह कैसे ब...

वैद्युत संयोजक बंधन क्या है और यह कैसे बनता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वैद्युत संयोजक बंधन—दो परमाणुओं के बीच एक परमाणु से दूसरे परमाणु में एक या अधिक इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण के फलस्वरूप बने रासायनिक बंधन को वैद्युत संयोजक बंधन या आयनिक बंधन कहते हैं। इसे ध्रुवीय बंधन कहते हैं। इस प्रकार के बंधन में एक परमाणु से दूसरे परमाणु में एक या अधिक इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण होता है। एक परमाणु अपना अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन दूसरे परमाणु को प्रदान करता जिससे दोनों परमाणुओं के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास उनके निकटतम उत्कृष्ट गैस के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास की तरह ही स्थायी हो जाते हैं। जो परमाणु इलेक्ट्रॉन प्रदान करता है। उसपर धन आवेश और जो परमाणु प्रदत्त इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है उसपर ऋण आवेश उत्पन्न हो जाते हैं। धनाविष्ट परमाणु धनायन (cation) और ऋणाविष्ट परमाणु ऋणायन (anion) कहलाता है। विपरीत आवेश वाले ये दोनों आयन स्थिर वैद्युत आकर्षण बल द्वारा परस्पर जुट जाते हैं। इन दोनों परमाणुओं को एक साथ बाँधकर रखनेवाला यह आकर्षण बल वैद्युत संयोजक बंधन या आयनिक बंधन कहलाता है।
वैद्युत संयोजक बंधन का बनना-इसके अंतर्गत हम कैल्सियम ऑक्साइड के बनने का वर्णन करेंगे-
कैल्सियम (Ca) और ऑक्सीजन (O) परमाणु परस्पर संयोग करके कैल्सियम ऑक्साइड (Cao) का निर्माण करते हैं। कैल्सियम और ऑक्सीजन की परमाणु संख्यायें पश: 20 और ८ होती हैं। अत: इनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास इस प्रकार होंगे-
`Ca" (20) 2,8,8,2"`
`O" (8) 2,6"`
Ca परमाणु में संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या 2 है जबकि 0 परमाणु में 6 है। जब ये दोनों परमाणु परस्पर संयोग करते हैं तब Ca परमाणु के दोनों संयोजी इलेक्ट्रॉन ऑक्सीजन के संयोजी शेल में चले जाते हैं। अब कैल्सियम और ऑक्सीजन दोनों के बाह्यतम शेल में अष्टक पूरा हो जाता है जिससे वे उत्कृष्ट गैस का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास प्राप्त करके स्थायी बन जाते हैं। इस अवस्था में कैल्सियम परमाणु पर दो धन आवेश और ऑक्सीजन परमाणु पर दो ऋण आवेश उत्पन्न हो जाते हैं।
`underset"कैल्सियम परमाणु"(Ca)rarrunderset"कैल्सियम आयन"(Ca^(2+)+2e)`
`underset"ऑक्सीजन परमाणु"(O+2e)rarrunderset"ऑक्साइड आयन"(O^(2-))`
दो विपरीत आवेश वाले `Ca^(2+)` और `O(2-)`आयन स्थिर वैद्युत आकर्षण बल द्वारा परस्पर जुड़कर कैल्सियम ऑक्साइड `(Ca^(2-)" या "CaO)` बनाते हैं।
`Ca:underset("..")O:rarrCa^(2+)[:overset(xxxx)underset("..")O:]^(2-)`
या `Ca^(2+)O^(2-)" या "CaO`
अत: कैल्सियम ऑक्साइड एक वैद्युत संयोजक यौगिक या आयनिक यौगिक है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|29 Videos
  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (रिक्त स्थानों की पूर्ती करो)|21 Videos
  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|42 Videos
  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) |4 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise बहुवैकल्पिक प्रश्न |221 Videos
KIRAN PUBLICATION-धातु एवं अधातु -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. उत्कृष्ट गैसों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखें और यह बतायें कि ये गैसें ...

    Text Solution

    |

  2. रासायनिक बंधन किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है ?

    Text Solution

    |

  3. वैद्युत संयोजक बंधन क्या है और यह कैसे बनता है ?

    Text Solution

    |

  4. सहसंयोजक बंधन से क्या समझते हैं ? इसके बनने की प्रक्रिया का उल्लेख करे...

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित में सहसंयोजक बंधन बनने की प्रक्रिया का वर्णन करें- HCl,"C...

    Text Solution

    |

  6. आयनिक और सहसंयोजक यौगिकों की विभिन्नताओं का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  7. वैद्युत संयोजक यौगिकों की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  8. सहसंयोजक यौगिकों की मुख्य विशेषतायें क्या है

    Text Solution

    |

  9. परमाणु संख्या 6,7 और 8 वाले तत्त्वों की संयोजकता एवं उनके इलेक्ट्रॉनिक...

    Text Solution

    |

  10. अष्टक नियम क्या है ? एक आयनिक और एक सहसंयोजक यौगिक का उदाहरण देते हुये...

    Text Solution

    |

  11. एक तत्व A ऑक्सीजन में जलकर एक आयोनिक यौगिक AO बनाता है यदि यह तत्व वल्...

    Text Solution

    |

  12. वैद्युत संयोजक यौगिकों के द्रवणांक और क्वथनांक उच्च होते हैं, किन्तु स...

    Text Solution

    |

  13. जस्ता के निष्कर्षण का सिद्धान्त लिखें।

    Text Solution

    |

  14. पारा धातु का निष्कर्षण कैसे होता है ? इसकी उपयोगिता बताएँ।

    Text Solution

    |

  15. धातुओं के संक्षारण से आप क्या समझते हैं ? लोहे को जंग से बचाने के लिये...

    Text Solution

    |

  16. ऐलुमिनोथर्मिक विधि क्या है ?

    Text Solution

    |

  17. बॉक्साइट का रासायनिक सूत्र लिखें। इसका शोधन कैसे किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  18. आयनिक और सहसंयोजी यौगिकों में नलिखित गुणों के आधार पर भेद करें। (i) ...

    Text Solution

    |

  19. स्पष्ट करें कि निम्नलिखित धातुयें अपने यौगिकों से अपचयन विधि द्वारा कि...

    Text Solution

    |

  20. स्पष्ट करें कि निम्नलिखित धातुयें अपने यौगिकों से अपचयन विधि द्वारा कि...

    Text Solution

    |