Home
Class 10
CHEMISTRY
सहसंयोजक यौगिकों की मुख्य विशेषतायें क्य...

सहसंयोजक यौगिकों की मुख्य विशेषतायें क्या है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सहसंयोजक यौगिकों की कई प्रमुख विशेषतायें होती हैं जो इस प्रकार हैं-
(i) सहसंयोजक यौगिक उदासीन अणुओं द्वारा बने होते हैं, अत: इन अणुओं के बीच विद्यमान आकर्षण बल आयनिक यौगिकों के आयनों के बीच वाले आकर्षण बल की तुलना में काफी कमजोर होते हैं, इसीलिये सहसंयोजक यौगिक में प्राय: वाष्पशील द्रव या गैस होते हैं। किन्तु कुछ सहसंयोजक यौगिक ठोस भी होते हैं। उदाहरण के तौर पर,
द्रव - जल, ऐल्कोहॉल, बेंजीन, कार्बन डाइसल्फाइड, कार्बन टेट्राक्लोराइड आदि।
गैस - मेथेन, एथेन, एथिलीन, कार्बन डाइऑक्साइड इत्यादि।
ठोस - ग्लूकोज, यूरिया इत्यादि।
(ii) सहसंयोजक यौगिकों के द्रवणांक और क्वथनांक प्रायः निम्न (low) होते हैं। इसका कारण यह है कि सहसंयोजक यौगिकों के उदासीन अणुओं के मध्य स्थित अंतराण्विक आकर्षण बल बहुत कमजोर होता है। अतः अणुओं को अलग करने के लिये कम ऊष्मा ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसी कारण सहसंयोजक यौगिकों के द्रवणांक और क्वथनांक प्रायः निम्न (low) होते हैं। इसे निम्न प्रयोग द्वारा स्पष्ट कर सकते हैं-
प्रयोग—एक परखनली में थोड़ी चीनी लेकर परखनली को गर्म करें। चीनी शीघ्र ही द्रवित हो जाती है। चूंकि चीनी एक सहसंयोजक पदार्थ है। अतः यह कम ही ताप पर पिघल जाती है।
(iii) सहसंयोजक यौगिक विद्युत के कुचालक होते हैं। उदाहरण के लिये ग्लूकोज, यूरिया, ऐल्कोहॉल, कार्बन टेट्राक्लोराइड आदि विद्युत के कुचालक होते हैं, इसका कारण यह है कि ये उदासीन अणुओं से बने होते हैं आयनों से नहीं। ये पिघली या जलीय विलयन की अवस्था में आयन उत्पन्न नहीं करते हैं। इसीलिये ये विद्युत के कुचालक होते हैं।
(iv) सहसंयोजक यौगिक जल में प्राय: अविलेय, किन्तु कार्बनिक विलायकों में प्राय: विलेय होते हैं। उदाहरण के तौर पर बेंजीन, कार्बन डाइसल्फाइड, नेफ्थलीन आदि जल में अविलेय होते हैं। किन्तु ग्लूकोज, यूरिया आदि जल में विलेय होते हैं।
अतः इस प्रकार निष्कर्ष रूप में यह कहा जा सकता है कि सहसंयोजक यौगिकों के कई विशेषतायें हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|29 Videos
  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (रिक्त स्थानों की पूर्ती करो)|21 Videos
  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|42 Videos
  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) |4 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise बहुवैकल्पिक प्रश्न |221 Videos
KIRAN PUBLICATION-धातु एवं अधातु -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. आयनिक और सहसंयोजक यौगिकों की विभिन्नताओं का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  2. वैद्युत संयोजक यौगिकों की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  3. सहसंयोजक यौगिकों की मुख्य विशेषतायें क्या है

    Text Solution

    |

  4. परमाणु संख्या 6,7 और 8 वाले तत्त्वों की संयोजकता एवं उनके इलेक्ट्रॉनिक...

    Text Solution

    |

  5. अष्टक नियम क्या है ? एक आयनिक और एक सहसंयोजक यौगिक का उदाहरण देते हुये...

    Text Solution

    |

  6. एक तत्व A ऑक्सीजन में जलकर एक आयोनिक यौगिक AO बनाता है यदि यह तत्व वल्...

    Text Solution

    |

  7. वैद्युत संयोजक यौगिकों के द्रवणांक और क्वथनांक उच्च होते हैं, किन्तु स...

    Text Solution

    |

  8. जस्ता के निष्कर्षण का सिद्धान्त लिखें।

    Text Solution

    |

  9. पारा धातु का निष्कर्षण कैसे होता है ? इसकी उपयोगिता बताएँ।

    Text Solution

    |

  10. धातुओं के संक्षारण से आप क्या समझते हैं ? लोहे को जंग से बचाने के लिये...

    Text Solution

    |

  11. ऐलुमिनोथर्मिक विधि क्या है ?

    Text Solution

    |

  12. बॉक्साइट का रासायनिक सूत्र लिखें। इसका शोधन कैसे किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  13. आयनिक और सहसंयोजी यौगिकों में नलिखित गुणों के आधार पर भेद करें। (i) ...

    Text Solution

    |

  14. स्पष्ट करें कि निम्नलिखित धातुयें अपने यौगिकों से अपचयन विधि द्वारा कि...

    Text Solution

    |

  15. स्पष्ट करें कि निम्नलिखित धातुयें अपने यौगिकों से अपचयन विधि द्वारा कि...

    Text Solution

    |

  16. भर्जन. (जारण) और .निस्तापन. में अन्तर लिखें। सल्फाइड अयस्कों के लिये इ...

    Text Solution

    |

  17. एक रासायनिक समीकरण द्वारा रेल पटरियों में दरारों को जोड़ने में ऐलुमिनि...

    Text Solution

    |

  18. किसी धातु अशुद्ध ताम्बे के विद्युत अपघटनी परिष्करण में आप ऐनोड, कैथोड ...

    Text Solution

    |

  19. एक तत्व A के संयोजी सेल में 5 इलेक्ट्रॉन हैं और दूसरे तत्व B के संयोजी...

    Text Solution

    |

  20. जारण क्या है ? उदाहरण देकर समझायें।

    Text Solution

    |