Home
Class 10
CHEMISTRY
कार्बनिक यौगिकों के स्रोत एवं महत्व का उ...

कार्बनिक यौगिकों के स्रोत एवं महत्व का उल्लेख करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कार्बनिक यौगिकों के स्रोत मुख्य रूप से पेट्रोलियम, कोयला एवं पेड़-पौधे होते हैं। प्रारंभ में ऐसी मान्यता थी कि कार्बनिक यौगिक, सिर्फ सजीव स्रोत से ही प्राप्त किये जा सकते हैं तथा उन्हें प्रयोगशाला में तैयार करना संभव नहीं है। बर्जीलियस (Berzelius) ने 1815 में जीवन शक्ति का सिद्धान्त दिया जिसके अनुसार संजीव पदार्थों में कार्बनिक यौगिकों का निर्माण एक अदृश्य जीवन शक्ति (Vital force) द्वारा होता है। लेकिन इस धारणा का अन्त हुआ जब वोलर (Wohler) ने प्रयोगशाला में यूरिया (कार्बनिक यौगिक) का संश्लेषण अमोनियम सायनेट (अकार्बनिक यौगिक) को गर्म करके किया।
बाद में कोल्बे ने ऐसीटिक अम्ल का तथा बर्थेलो ने मेथेन का संश्लेषण किया। अबतक 1 लाख से अधिक कार्बनिक यौगिक प्रयोगशाला में बनाये जा चुके हैं। लम्वाजे (Lavoisier) ने प्रयोग द्वारा यह दिखाया कि कार्बनिक यौगिक प्राय: कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, हैलोजन, फॉस्फोरस, गंधक और कुछ धातुओं के संयोग से बने होते हैं तथा इनमें कार्बन सर्वदा कि कार्बनिक यौगिकों के बहुत सारे स्रोत होते हैं, जिनको तरह-तरह के प्रयोग कर प्राप्त किये जा सकते हैं।
कार्बनिक यौगिक का महत्व - कार्बनिक यौगिकों का हमारे दैनिक जीवन में काफी अधिक महत्व है। सुबह से शाम तक हम जिन वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं, वे सभी कार्बनिक यौगिकों के बने होते हैं। हमारे भोजन (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन), कपड़ा, कागज, चमड़ा, साबुन, रंग, प्लास्टिक की वस्तुयें, बच्चों का खिलौना इत्यादि कार्बनिक यौगिकों के बने होते हैं। कार्बनिक यौगिकों का उपयोग कृत्रिम वस्त्र (रेयॉन, नाइलॉन, डेक्रॉन, टेरीलीन इत्यादि) बनाने में होता है। कार्बनिक यौगिकों का उपयोग कीटाणुनाशक DDT, गैमेक्सीन आदि के रूप में भी होता है। रोग से मुक्त होने के लिये कार्बनिक यौगिकों का व्यवहार होता है। उदाहरण के लिये, सल्फा ड्रग्स, पेनीसिलीन, क्लोरोमाइसेटीन, टेरामाइसीन, ऐस्पिरीन इत्यादि। कार्बनिक विस्फोटक जैसे डाइनामाइट, ट्राइनाइट्रोटॉलूईन (TNT), ट्राइनाइट्रोबेंजीन (TNB) इत्यादि का उपयोग युद्ध काल से होता आ रहा है।
इस प्रकार यह स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि कार्बनिक यौगिकों का हमारे दैनिक जीवन में बहुत अधिक महत्व है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कार्बन तथा इसके यौगिक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|56 Videos
  • कार्बन तथा इसके यौगिक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (रिक्त स्थानों की पूर्ति करें)|51 Videos
  • कार्बन तथा इसके यौगिक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|31 Videos
  • अम्ल भस्म तथा लवण (ACID,BASE AND SALT)

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|9 Videos
  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) |4 Videos
KIRAN PUBLICATION-कार्बन तथा इसके यौगिक-अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. कार्बनिक रसायन क्या है ? जीवन शक्ति का सिद्धान्त क्या है ? इस सिद्धान्...

    Text Solution

    |

  2. कार्बनिक यौगिकों के स्रोत एवं महत्व का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  3. आयनिक यौगिक और कार्बनिक यौगिक में भेद बतायें।

    Text Solution

    |

  4. अणु सूत्र C6H(14) के सभी समावयवियों को लिखें।

    Text Solution

    |

  5. कार्बनिक यौगिकों का वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  6. क्रियाशील समूह क्या होते हैं ?

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित यौगिक के क्रियाशील समूह के नाम और संरचना बतायें ऐल्कोहॉल, ऐ...

    Text Solution

    |

  8. कार्बन के कुछ विलक्षण गुणों का उल्लेख करें तथा बतायें कि कार्बन के यौग...

    Text Solution

    |

  9. समावयवता क्या है ? विभिन्न प्रकार की समावयवता का उल्लेख उदाहरण के साथ ...

    Text Solution

    |

  10. एथिल ऐल्कोहॉल का संरचना सूत्र लिखकर IUPAC पद्धति में इसका नाम बतायें त...

    Text Solution

    |

  11. एथिल ऐल्कोहॉल से निम्नलिखित यौगिक किस प्रकार बनाये जाते हैं? ऐसीटि...

    Text Solution

    |

  12. एथिल ऐल्कोहॉल से निम्नलिखित यौगिक किस प्रकार बनाये जाते हैं? डाइएथ...

    Text Solution

    |

  13. एथिल ऐल्कोहॉल से निम्नलिखित यौगिक किस प्रकार बनाये जाते हैं? एथिल ...

    Text Solution

    |

  14. एथिल ऐल्कोहॉल से निम्नलिखित यौगिक किस प्रकार बनाये जाते हैं? एथिली...

    Text Solution

    |

  15. किण्वन क्या है ? चीनी से एथेनॉल किस प्रकार प्राप्त किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  16. एथेनोइक अम्ल एवं निम्नांकित के साथ होनेवाली अभिक्रियाओं का रासायनिक सम...

    Text Solution

    |

  17. एथेनोइक अम्ल एवं निम्नांकित के साथ होनेवाली अभिक्रियाओं का रासायनिक सम...

    Text Solution

    |

  18. एथेनोइक अम्ल एवं निम्नांकित के साथ होनेवाली अभिक्रियाओं का रासायनिक सम...

    Text Solution

    |

  19. एथेनोइक अम्ल एवं निम्नांकित के साथ होनेवाली अभिक्रियाओं का रासायनिक सम...

    Text Solution

    |

  20. निम्नांकित पर नोट लिखें (i) एस्टरीकरण

    Text Solution

    |