Home
Class 10
CHEMISTRY
तत्वों के वर्गीकरण के क्षेत्र में हुए कु...

तत्वों के वर्गीकरण के क्षेत्र में हुए कुछ प्रारंभिक प्रयासों का उल्लेख करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

तत्वों के वर्गीकरण के क्षेत्र में हुए प्रारंभिक प्रयास निम्नलिखित हैं
(i) धातु और अधातु में वर्गीकरण (Classification into metals and non-met s)- सर्वप्रथम 18वीं शताब्दी में लभ्वाजे ने तत्वों का वर्गीकरण धातु और अधातु में किया उनके अनुसार, कुछ गुण सभी धातुओं में समान रूप से पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, धातुएँ चमकीली, आघातवर्धनीय तथा तन्य होती हैं। ये ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होते हैं तथा इनके ऑक्साइड भास्मिक होते हैं। इसी प्रकार अधातुओं में भी कुछ गुण समान रूप से पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए है, अधातुएँ देखने में उदास होती हैं तथा इनमें आघातवर्धनीयता और तन्यता नहीं होती। ये ऊष्मा और विद्युत के कुचालक होती हैं तथा इनके ऑक्साइड अम्लीय होते हैं।
(ii) संयोजकता के आधार पर वर्गीकरण (Classification based on Valency) इसके अनुसार, समान संयोजकता वाले तत्वों को एक-साथ रखा गया यथा एकबंधन, द्विबंधन, त्रिबंधन आदि तत्वों को अलग वर्गों में विभाजित किया गया।
(iii) डोबरेनर का त्रियक (Dobereiner.s triad) -19वीं शताब्दी के प्रारंभ में जर्मन रसायनज्ञ डोबरेनर ने रासायनिक दृष्टि से सदृश तत्वों को तीन-तीन के समूहों में वर्गीकृत किया। ये समूह त्रियक (triads) कहलाते हैं। उन्होंने त्रियक के नियम की घोषणा की जिसके अनुसार, .त्रियक के तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाने पर मध्यवर्ती तत्व का परमाणु द्रव्यमान किनारेवाले शेष दोनों तत्वों के द्रव्यमानों का औसत होता है।
(iv) न्यूलैंड्स का अष्टक नियम (Newlands law of Octaves)- 1865-66 में अंगरेज रसायनज्ञ जॉन न्यूलैंड्स ने अपने समय तक आविष्कृत तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाकर एक नियम का प्रतिपादन किया जिसे न्यूलैंड्स का अष्टक नियम कहते हैं। इस नियम के अनुसार, यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाया जाए तो किसी भी तत्व से प्रारंभ करने पर आठवें तत्व के गुण पहले तत्व के गुणों के समान होते हैं, जैसा कि संगीत का आठवाँ स्वर पहले स्वर के समान होता है। यदि सोडियम (Na) से गिनती प्रारंभ की जाए तो आठवाँ तत्व पोटैशियम (K) आता है। इन दोनों तत्वों के गुण समान होते हैं। इसी प्रकार, बेरिलियम (Be) से गिनती प्रारंभ करने पर आठवाँ तत्व मैग्नीशियम (Mg) आता है, जिसके गुण बेरिलियम के गुणों के समान होते हैं।
(v) मेंडलीव का आवर्त नियम (Mendeleev.s Periodic law) न्यूलैंड्स के अष्टक नियम से प्रेरित होकर 1869 में रूसी रसायनज्ञ दमित्री मेंडलीव (Dmitri Mendeleev) ने तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुणों का गहन अध्ययन करके तत्वों के वर्गीकरण की एक नई प्रणाली विकसित की। तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाकर उन्होंने देखा कि
(a) तत्वों के गुणों में क्रमिक परिवर्तन होता है।
(b) तत्वों की एक निश्चित संख्या के बाद लगभग समान गुणवाले तत्व पाए जाते हैं। अपने निष्कर्षों के आधार पर मेंडलीव ने एक नियम का प्रतिपादन किया जिसे मेंडलीव का आवर्त नियम कहते हैं। इस नियम के अनुसार, तत्वों के भौतिक व रासायनिक गुण उनके परमाणु द्रव्यमानों के आवर्तफलन होते हैं। दूसरे शब्दों में, यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाया जाए तो एक निश्चित संख्या के बाद समान गुणवाले तत्व पाए जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|20 Videos
  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।)|10 Videos
  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न) |11 Videos
  • कार्बन तथा इसके यौगिक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|22 Videos
KIRAN PUBLICATION-तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण-अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. तत्वों के वर्गीकरण के क्षेत्र में हुए कुछ प्रारंभिक प्रयासों का उल्लेख...

    Text Solution

    |

  2. मेंडलीव का आवर्त नियम क्या है ? इसके आधार पर बनायी गयी आवर्त सारणी की ...

    Text Solution

    |

  3. मेंडलीव की आवर्त सारणी से क्या लाभ है ?

    Text Solution

    |

  4. आधुनिक आवर्त सारणी का उल्लेख करते हुए बताएँ कि इस आधार पर बनी आवर्त सा...

    Text Solution

    |

  5. किन अर्थों में आधुनिक आवर्त सारणी मेंडलीव की आवर्त सारणी से भिन्न है?

    Text Solution

    |

  6. किसी तत्त्व का आधुनिक आवर्त सारणी में स्थान की सहायता से उसके गुणों का...

    Text Solution

    |

  7. मेंडलीव की आवर्त सारणी के रिक्त स्थानों का क्या महत्त्व है?

    Text Solution

    |

  8. .तत्वों के गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फलन होते हैं।. इस कथन का क्...

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित पदों की व्याख्या करें (a) वर्ग (b) आवर्त (c) सामान्य ...

    Text Solution

    |

  10. आवर्त सारणी के वर्ग 1 के तीन तत्वों A, B और C की परमाणु त्रिज्याएं 155...

    Text Solution

    |

  11. (i) आवर्त सारणी के आधार पर तत्वों के गुणों में आवर्तिता का क्या अर्थ ह...

    Text Solution

    |

  12. नीचे दी गई मेंडलीव आवर्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर...

    Text Solution

    |

  13. तत्वों के गुणों के संदर्भ में तत्व की परमाणु संख्या उसके परमाणु द्रव्य...

    Text Solution

    |