Home
Class 10
CHEMISTRY
मेंडलीव की आवर्त सारणी से क्या लाभ है ?...

मेंडलीव की आवर्त सारणी से क्या लाभ है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मेंडलीव की आवर्त सारणी की मुख्य लाभ/उपयोगिताएँ निम्नलिखित हैं
(i) नियमित अध्ययन में सविधा इस सारणी से तत्वों और उनके गुणों का अध्ययन करना काफी आसान हो गया है। किसी वर्ग के किसी विशिष्ट तत्व तथा उसके यौगिकों के गुणों की जानकारी हो जाने पर इस वर्ग के अन्य तत्वों और उनके यौगिकों के गुणों का काफी हद तक पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। उदाहरण के लिए, वर्ग IA के सोडियम (Na) का अध्ययन कर लेने से ही उस वर्ग के अन्य तत्वों के गुणों की जानकारी हो जाती है। इसी प्रकार, वर्ग VIIA में क्लोरीन (Cl) का अध्ययन कर लेने से उस वर्ग के अन्य तत्वों के गुणों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
(ii) नए तत्वों का पर्वानमान मेंडलीव ने अपनी सारणी का निर्माण करते समय कुछ अज्ञात तत्वों के लिए सारणी में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए थे। किंतु उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि आगे चलकर इन तत्वों का अविष्कार होने पर इन्हें इन रिक्त स्थानों में रखा जायेगा। साथ ही, उन्होंने उन तत्वों और उनके यौगिकों के संभावित मुख्य गुणों की भविष्यवाणी भी कर दी। प्रारंभ में तत्वों के नाम एका-बोरॉन (Eka-boron), एका-सिलिकन (Eka-Silicon) और एका-ऐलुमिनियम (Eka-Aluminium) रखे गए। बाद में ये तत्व वास्तव में आविष्कृत हुए और इनके नाम क्रमश: स्कैडियम (Sc), जर्मेनियम (Ge) और गैलियम (Ga) पड़े। इन तत्वों को मेंडलीव द्वारा रिक्त छोड़े गए स्थानों में ही रखा गया। को उपरोक्त बातों से यह स्पष्ट है कि गैलियम (Ga) और जर्मेनियम (Ge) के गुण मेंडलीव द्वारा पूर्वानुमान गुणों के अनुरूप ही पाये गए हैं। यह मेंडलीव की दूरदर्शिता का परिचायक है।
(iii) परमाण दव्यमान में सधार मेंडलीव के समय कुछ तत्वों के परमाणु द्रव्यमान गलत निकाले गए थे। किन्तु मेंडलीव ने अपनी आवर्त सारणी में उनके अन्य गुणों को ध्यान में रखकर उन्हें उचित स्थान पर रखा। बाद में इसी आवर्त सारणी के आधार पर उन तत्वों के ठीक-ठीक परमाणु ज्ञात किए गए। उदाहरण के लिए, बेरिलियम (Be), इंडियम (In) और गोल्ड (Au) |
(iv) तत्वों की संयोजकता आवर्त सारणी के किसी वर्ग विशेष के सभी तत्वों की संयोजकता एक ही होती है, और किसी आवर्त में यह क्रमिक रूप से परिवर्तित होती है।
(a) हाइड्रोजन के सापेक्ष योजकता—आवर्त सारणी के वर्गों में तत्वों की संयोजकता हाइड्रोजन के सापेक्ष 1 से 4 तक बढ़ती है। पुनः क्रमशः घटते हुए 4 से 1 हो जाती है। विभिन्न वर्गों के तत्वों के हाइड्राइड से इस बात की पुष्टि हो जाती है।
(b) ऑक्सीजन के सापेक्ष संयोजकता—आवर्त सारणी के जिस वर्ग में तत्व होता है, ऑक्सीजन के सापेक्ष उसकी अधिकतम संयोजकता वर्ग की संख्या के बराबर होती है। आवर्त 3 के तत्वों की उच्चतम अवस्था वाले ऑक्साइडों से इस बात की पुष्टि हो जाती है।
(v) अनुसंधान कार्य में सहायता आवर्त सारणी में किसी तत्व-विशेष का स्थान देखकर यह निश्चयात्मक रूप से हम यह कह सकते हैं कि इस तत्व का अन्य तत्वों के साथ किस प्रकार का संबंध होगा। अत: रसायनशास्त्र के क्षेत्र में अनुसंधान करनेवाले वैज्ञानिकों के लिए यह सारणी अत्यंत उपयोगिता प्रमाणित हुई है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|20 Videos
  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।)|10 Videos
  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न) |11 Videos
  • कार्बन तथा इसके यौगिक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • धातु एवं अधातु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|22 Videos
KIRAN PUBLICATION-तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण-अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. तत्वों के वर्गीकरण के क्षेत्र में हुए कुछ प्रारंभिक प्रयासों का उल्लेख...

    Text Solution

    |

  2. मेंडलीव का आवर्त नियम क्या है ? इसके आधार पर बनायी गयी आवर्त सारणी की ...

    Text Solution

    |

  3. मेंडलीव की आवर्त सारणी से क्या लाभ है ?

    Text Solution

    |

  4. आधुनिक आवर्त सारणी का उल्लेख करते हुए बताएँ कि इस आधार पर बनी आवर्त सा...

    Text Solution

    |

  5. किन अर्थों में आधुनिक आवर्त सारणी मेंडलीव की आवर्त सारणी से भिन्न है?

    Text Solution

    |

  6. किसी तत्त्व का आधुनिक आवर्त सारणी में स्थान की सहायता से उसके गुणों का...

    Text Solution

    |

  7. मेंडलीव की आवर्त सारणी के रिक्त स्थानों का क्या महत्त्व है?

    Text Solution

    |

  8. .तत्वों के गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फलन होते हैं।. इस कथन का क्...

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित पदों की व्याख्या करें (a) वर्ग (b) आवर्त (c) सामान्य ...

    Text Solution

    |

  10. आवर्त सारणी के वर्ग 1 के तीन तत्वों A, B और C की परमाणु त्रिज्याएं 155...

    Text Solution

    |

  11. (i) आवर्त सारणी के आधार पर तत्वों के गुणों में आवर्तिता का क्या अर्थ ह...

    Text Solution

    |

  12. नीचे दी गई मेंडलीव आवर्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर...

    Text Solution

    |

  13. तत्वों के गुणों के संदर्भ में तत्व की परमाणु संख्या उसके परमाणु द्रव्य...

    Text Solution

    |