दिए गए क्रॉसवर्ड को हल कीजिए और दिए हुए खानों को भरिए। भरने के लिए, एक्रॉस और डाऊन दोनों के संकेत दिए हैं। साथ ही, एक्रॉस और डाउन के संकेतों के लिए संख्याएँ खानों के कोनों पर लिखी हैं। संकेतों के उत्तर अंग्रेजी के अक्षरों में क्रमश: उनके संगत खानों में भरिए।
डाउन
1. योग का प्रतिलोम।
4. अचरों, चरों और संक्रियाओं से बना एक सांकेतिक रूप (बीजीय व्यंजकों के अतिरिक्त )।
5. यदि किसी व्यंजक के पद में एक संख्या का एक या कई चरों से गुणा हो, तो वह संख्या उस पद का _______ है।
6. विभाजन का प्रतिलोम।
7. समान हल वाली समीकरण।
8. एक _______ वह समिका है, जो समिका के चरों के सभी मानों के लिए सत्य हो।
एक्रॉस
2. दो व्यंजको के बीच में समता चिन्ह डालने पर बना एक कथन।
3. किस गुणधर्म का एक उदाहरण `2(x+5)=2x+10` है।
9. सांकेतिक संख्याओं पर संक्रियाओं से संबंधित गणित की शाखा
10. `Ax+By=C` के रूप की रैखिक समीकरण जब A और B दोनों एक साथ शून्य न हों अपने _______ में है।
11. कोई व्यंजक ________ कहलाता है, यदि उसमें कोई समूहन संकेतन न हो तथा सभी समान पदों को संयोजित कर लिया गया है।
