विद्यार्थियों को नीचे दिये चतुर्भुज लेकर उनकी भुजाओं के मध्य बिंदुओं को क्रम से मिलाने दीजिए। इसके बाद प्राप्त विशेष चतुर्भुज के बारे में बताने को कहें। (a) समचतुर्भुज (b) आयत (c) समलंब चतुर्भुज जिसकी असमांतर भुजायें समान हों। (d) समलंब चतुर्भुज जिसकी असमांतर भुजायें असमान हों। (e) पतंग