क्रॉसवर्ड
दिये हुए क्रासवर्ड को हल कीजिए। एक्रॉस और डाउन के खानों को भरने के लिए संकेत दिए हैं। संकेतों के अनुसार उनके उत्तर अंग्रेजी के अक्षरों में संगत खानों में भरे जाने हैं।
संकेत
एक्रॉस
1. दुकानदार इसे अर्जित करता है, यदि SP `gt` CP है।
2. वह मूल्य जिस पर वस्तु खरीदी जाती है।
3.एक लेख की सूची मूल्य।
4. यह M.P. पर दी गयी छूट है।
5. वह अवधि जिसके लिए राशि उधार ली जाती है।
6. आधी हो जाती है, यदि ब्याज अर्धवार्षिक संयोजित होती है।
7. प्रारंभिक मूलधन पर परिकलित ब्याज।
डाउन
8. यह लैटिन भाषा के शब्द .पर सेंटम. से आया है।
9. वह मूल्य जिस पर वस्तु बेची जाती है।
10. जमा की गयी या उधार ली गयी प्रारंभिक धनराशि।
11. पिछले वर्ष के मिश्रधन पर परिकलित ब्याज।
12. यदि `S.P. lt C.P` है, तो दुकानदार को यह उठानी पड़ती है।