Home
Class 9
PHYSICS
जड़त्व के प्रदर्शन के लिए एक प्रयोग का वर...

जड़त्व के प्रदर्शन के लिए एक प्रयोग का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जड़त्व के प्रदर्शन के लिये प्रायोगिक प्रदर्शन निम्न हैं
सिक्का-कार्ड- प्रयोग इसके लिये हम काँच के गिलास को क्षैतिज समतल, जैसे मेज पर रखते हैं और मोटा कार्ड, जैसे पोस्टकार्ड, गिलास के मुँह पर रखकर उसे ढंक देते हैं एक रुपया या पाँच रुपया का एक सिक्का कार्ड के बीचोबीच रखते हैं। (चित्र) अब हम अपनी अंगुली द्वारा कार्ड पर जोर से झटका देते हैं। हम देखेंगे कि कार्ड हट जाता है और सिक्का गिलास में गिर जाता है।

चित्र : गिलास के ऊपर रखे कार्ड और सिक्के साथ प्रयोग
इसका कारण यह है कि कार्ड की एकाएक गति होने से सिक्के पर गति की दिशा में कोई बल पर्याप्त समय तक नहीं लग पाता है और सिक्का जड़त्व के कारण विराम में बना रहता है। किन्तु कार्ड (आधार) हटते ही सिक्के पर लगा पृथ्वी का गुरुत्व बल असंतुलित हो जाता है, क्योंकि आधार द्वारा सिक्के पर लगा अभिलंब बल का कार्य करना बंद हो जाता है। फलस्वरूप गुरुत्व बल के अधीन सिक्का गिलास में गिर जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • बल तथा गति के नियम

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (आंकिक प्रश्न)|7 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|11 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|28 Videos
  • ध्वनि

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर(आंकिक प्रश्न)|23 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise ध्वनि|28 Videos