Home
Class 9
PHYSICS
आर्किमिडीज का सिद्धांत क्या है ? इस सिद्...

आर्किमिडीज का सिद्धांत क्या है ? इस सिद्धांत के सत्यापन के लिए एक प्रयोग का वर्णन करे।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब कोई वस्तु किसी द्रव या गैस में पूर्णत: या अंशतः डुबायी जाती है, तो उसके भार में आभासी कमी आ जाती है जो वस्तु के डूबे हुये भाग द्वारा हटाये गये द्रव या गैस के भार के बराबर होता है।
प्रयाग- एक छोटा पत्थर या धातु का टुकड़ा लिया। एक पतले धागे की सहायता से इस टुकड़े को कमानीदार तुला के काँटे से लटका दिया तथा पैमाने पर इसके भार का पठन ज्ञात कर लिया।
अब एक टोटी युक्त बर्तन लेकर उसमें टोटी तक पानी भर दिया। इसे अब कमानीदार तुला के नीचे रख दिया तथा टोटी के नीचे एक जल मापने हेतु चिन्हित बर्तन रख दिया।

आर्किमिडीज के सिद्धांत के सत्यापन हेतु एक आयतन) साधारण प्रयोग आकिमीडिज के सिद्धांत के सत्यापन हेतु एक साधारण प्रयोग
अब उस धातु या पत्थर के टुकड़े को पानी से भरे बर्तन में डाला तथा जलमापक बर्तन में इसके द्वारा विस्थापित जल को जमा कर लिया। अब टुकड़े द्वारा विस्थापित जल का आयतन तथा टुकड़े का भार (कमानीदार तुला द्वारा) ज्ञात कर लिया।
वस्तु का भार (हवा में) `=w_1` ग्राम
वस्तु का भार (पानी में) `=w_2` ग्राम
अतः वस्तु के भार में कमी `= (w_1-w_2)` ग्राम
विस्थापित जल का आयतन `= nu mL`
दिये गये तापक्रम पर जल का घनत्व = d ग्राम/मिली
अत: विस्थापित जल की मात्रा = आयतन x घनत्व =V मिली x d ग्राम/मिली. = vd ग्राम
प्रयोग से यह देखा जा सकता है कि पत्थर या धातु के टुकड़े का भार में कमी = विस्थापित जल का भार।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गुरुत्वाकर्षण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (आंकिक प्रश्न)|13 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|15 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|18 Videos
  • गति

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर (आंकिक प्रश्न)|13 Videos
  • ध्वनि

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर(आंकिक प्रश्न)|23 Videos