Home
Class 9
PHYSICS
ध्वनि के परावर्तन के तीन व्यावहारिक अनुप...

ध्वनि के परावर्तन के तीन व्यावहारिक अनुप्रयोग समझाकर लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ध्वनि के परावर्तन के तीन मुख्य व्यावहारिक अनुप्रयोग हैं(i) मैगाफोन (ii) कर्णतूर्य (iii) ध्वनि-पट्ट।
(i) मैगाफोन- मैगाफोन एक लंबी हॉर्न (भोंपू) के आकार की नली होती है जिसका प्रयोग पर्यटक स्थलों पर या मेलों में कुछ व्यक्तियों के समूह को संबोधित करने के लिए किया जाता है। यह ध्वनि तरंगों को फैलने से रोकता है। ध्वनि तरंगें नलिका में प्रवेश करने के बाद लगातार परावर्तित होती हैं तथा नलिका की वायु में ही निहित रहती है। जिससे ये श्रोताओं को अधिक स्पष्ट सुनाई देती हैं।
(ii) कर्णतूर्य-कर्णतूर्य एक ऐसी युक्ति है जिसका प्रयोग ऐसे व्यक्तियों द्वारा किया जाता है जिन्हें सामान्यत: कम सुनाई देता है। इस युक्ति द्वारा ऐसे व्यक्तियों को स्पष्ट सुनाई देने लगता है। कर्णतूर्य के चौड़े सिरे द्वारा ग्रहण की गई ध्वनि तरंगें परावर्तित होकर एक संकीर्ण क्षेत्र में होते हुए कानों तक पहुँचती है। इस प्रकार कान के अंदर वायु के कंपन करने वाली परतों का आयाम बढ़ जाता है तथा ध्वनि की प्रबलता में वृद्धि के कारण ध्वनि स्पष्ट सुनाई देने लगती है।
(iii) ध्वनि पट्ट- ध्वनि का परावर्तन, वक्र सतह से भी संभव है। इस तथ्य का उपयोग बड़े हॉल में ध्वनि को समान रूप से फैलाने के लिए किया जाता है। ध्वनि पट्ट कठोर लकड़ी की बनी अवतल सतह होती है। वक्ता ध्वनि पट्ट के फोकस पर रहता है। ध्वनि पट्ट ध्वनि तरंगों को फैलने से रोकता है तथा उन्हें परावर्तित करके श्रोताओं की ओर प्रेषित करता है। इससे वक्ता का भाषण दूरी पर बैठे श्रोताओं को भी स्पष्ट सुनाई देता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर(आंकिक प्रश्न)|23 Videos
  • ध्वनि

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर(लघु उत्तरीय प्रश्व)|33 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर (आंकिक प्रश्न)|28 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर (आंकिक प्रश्न)|29 Videos