Home
Class 9
PHYSICS
अल्ट्रासोनोग्राफी.क्या है? इसकी कार्यविध...

अल्ट्रासोनोग्राफी.क्या है? इसकी कार्यविधि एवं उपयोग का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अल्ट्रासोनोग्राफी- वह तकनीक जिसके द्वारा शरीर के किसी आंतरिक भाग या अंग का प्रतिबिम्ब, पराध्वनि तरंगों का प्रयोग कर मॉनीटर पर प्रदर्शित करना या फिल्म पर मुद्रित करना, अल्ट्रासोनोग्राफी कहलाता है।
कार्य-विधि- अल्ट्रासोनोग्राफी प्राप्त करने के लिए, पराध्वनि संसूचक का प्रयोग किया जाता है। इस तकनीक में, पराध्वनि तरंगें उस भाग या अंग में प्रवाहित की जाती हैं और उस भाग के ऊतकों से परावर्तित हो जाती हैं। विभिन्न घनत्व वाले भागों से उसका परावर्तन भिन्न होता है। परावर्तित तरंगों को विद्युत संकेतों में बदल कर उस भाग या अंग का प्रतिबिम्ब प्राप्त कर लिया जाता है।
उपयोग- (i) अल्ट्रासोनोग्राफी का उपयोग आंतरिक अंगों जैसे यकृत, पित्ताशय, वृक्क, गर्भाशय आदि की संरचना के प्रतिबिम्ब प्राप्त करने में किया जाता है।
(ii) अल्ट्रासोनोग्राफी का उपयोग गर्भकाल में भ्रूण की जाँच तथा जन्मजात दोष तथा अनियमितताओं का पता लगाने में किया जाता है।
(iii) अल्ट्राध्वनि तरंगें वृक्क की पथरी को तोड़कर महीन कणों में बदलने में उपयोगी हैं जो मूत्र के साथ निकाल दिए जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर(आंकिक प्रश्न)|23 Videos
  • ध्वनि

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर(लघु उत्तरीय प्रश्व)|33 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर (आंकिक प्रश्न)|28 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एंव उत्तर (आंकिक प्रश्न)|29 Videos