Home
Class 10
PHYSICS
यदि अवतल दर्पण की सहायता से धूप में कागज...

यदि अवतल दर्पण की सहायता से धूप में कागज के टुकड़े को जलाना चाहें तो टुकड़े को दर्पण के सापेक्ष कहाँ रखेंगे, चित्र के साथ समझावेI

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अवतल दर्पण की सहायता से धूप में कागज के टुकड़े को जलाने के लिए सूर्य से आनेवाली किरणों तथा इन किरणों के साथ आनेवाली ऊष्मीय विकिरणों को एक बिन्दु पर अभिसारित किया जाता है जिसके लिए किरणों कों अवतल दर्पण पर आपतित कराया जाता हैI सूर्य से आनेवाली समानांतर किरणें अवतल दर्पण से परावर्तित होंगी और दर्पण के फोकस पर संसृत होंगीI अगर कागज की कतरन को दर्पण के फोकस पर रखा जाय तो ऊष्मीय प्रभाव द्वारा कागज जल उठता हैI इसे चित्र द्वारा सुगमता से समझा जा सकता हैI
चित्र में एक अवतल दर्पण दिखाया गया है जिसका फोकस F हैI सूर्य से आनेवाली प्रकाश-किरणें मुख्य अक्ष के समानांतर हैंI एक कागज के टुकड़े को फोकस पर रख दिया गया हैI आपतित सूर्य की किरणें परावर्तन के बाद फोकस पर संसृत होती हैं और फोकस पर काफी ऊष्मा उत्पन्न होती हैI ऐसी परिस्थिति में कागज जल उठता हैI
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश का परावर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)|6 Videos
  • प्रकाश का परावर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • प्रकाश का अपवर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)|8 Videos
  • मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण विक्षेपण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न) |9 Videos