Home
Class 10
PHYSICS
धारावाही चालक पर चुंबकीय क्षेत्र के प्रभ...

धारावाही चालक पर चुंबकीय क्षेत्र के प्रभाव को दर्शाने के लिए एक प्रयोग का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चुंबकीय में रखे धारावाही चालक (तार) पर लगे बल को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रयोग की व्यवस्था निम्न चित्र में दिखाई गई है।

प्रयोग– ऐल्युमिनियम या ताँबा (अचुंबकीय पदार्थ) का एक मोटा सीधा तार U-आकार के चुंबक के ध्रुवों के बीच इस प्रकार लटकाते हैं कि उसका निचला सिरा आधारी लकड़ी के गड्ढे में रखे पारा की सतह को सपर्श करे। इस तार के ऊपरी सिरे पर नम्य संबंधन है। बैटरी, धारा नियंत्रक और कुंजी श्रेणीक्रम में संयोजित करते हैं और इस संयोजन के एक सिरे को लटकते तार से जुड़े शीर्ष पेंच से जोड़कर और उसके दूसरे सिरे को पारा में डुबाकर परिपथ पूरा करते हैं, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। कुंजी बंद करने पर लटकते तार में छोटी धारा प्रवाहित करते हैं। तार में धारा नीचे की ओर प्रवाहित होती है और यह तार आगे की ओर झूल जाता है। इसके कारण तार का पारा से संपर्क टूट जाता है और परिपथ भंग हो जाता है। फलस्वरूप तार वापस लौट आता है और पारा से उसका संपर्क फिर से स्थापित हो जाता है और तार फिर से झूल जाता है।
अब बैटरी के सिरों को बदलकर धारा की दिशा उलट देते हैं। अब धारा लटकते तार में ऊपर की ओर प्रवाहित होती है और तार पीछे की ओर झूल जाता है, अर्थात् तार पर बल पहले के विपरीत दिशा में लगता है।
अब चुंबक को पलट देते हैं ताकि चुंबकीय क्षेत्र की दिशा उलट जाए। इस स्थिति में तार पर लगे बल की दिशा उलट जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) I. प्रत्येक प्रश्न में दिये गये बहुविकल्पों में सही उत्तर चुनें।|10 Videos
  • विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) III. सही / गलत का चयन करें।|10 Videos
  • विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|39 Videos
  • मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण विक्षेपण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न) |9 Videos
  • विद्युत धारा

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न) |23 Videos
KIRAN PUBLICATION-विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव -प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. धारावाही तार अपने चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है। इसे दिखाने...

    Text Solution

    |

  2. धारावाही सीधे तार या चालक के कारण चुंबकीय बल रेखाएँ या चुंबकीय क्षेत्र...

    Text Solution

    |

  3. किसी धारावाही वृत्ताकार कुंडली के कारण चुंबकीय क्षेत्र पैटर्न दिखाने क...

    Text Solution

    |

  4. धारावाही परिनालिका के चुंबकीय क्षेत्र का सचित्र वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  5. विद्युत-चुंबक की रचना सचित्र समझाएँ ।

    Text Solution

    |

  6. धारावाही चालक पर चुंबकीय क्षेत्र के प्रभाव को दर्शाने के लिए एक प्रयोग...

    Text Solution

    |

  7. विद्युत मोटर क्या है? इसके सिद्धांत और क्रिया का सचित्र वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  8. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण से आप क्या समझते हैं ? प्रयोग द्वारा स्पष्ट कर...

    Text Solution

    |

  9. डायनेमो क्या है? इसके सिद्धान्त और क्रिया-विधि का सचित्र वर्णन करें?

    Text Solution

    |

  10. नामांकित (labelled) चित्र द्वारा विद्युत जनित्र की कार्यविधि के सिद्धा...

    Text Solution

    |

  11. समझाएँ कि किन-किन कारणों से परिपथ के साथ अर्थ वायर (earth wire) और फ्य...

    Text Solution

    |