Home
Class 10
PHYSICS
नामांकित (labelled) चित्र द्वारा विद्युत...

नामांकित (labelled) चित्र द्वारा विद्युत जनित्र की कार्यविधि के सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विद्युत जनित्र (डायनेमो) एक विद्युतीय उपकरण है जो यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलता है।

सिद्धान्त यह विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धान्त पर कार्य करता है। जब कोई कुंडली किसी चुम्बकीय क्षेत्र में घूमती है तब उसके सिरे के बीच प्रेरित विद्युत वाहक बल उत्पन्न होता है। यदि कुंडली बन्द हो तब उससे धारा बहने लगती है। इस धारा को प्रेरित धारा कहते हैं। इस प्रेरित धारा की दिशा फ्लेमिंग के दाएँ हाथ के नियम के आधार पर निर्धारित की जाती है।
बनावट इसमें एक घूर्णी आयताकार कुंडली ABCD होती है जिसे किसी स्थायी चुम्बक के दो ध्रुवों के बीच रखा जाता है। इस कुंडली के दो सिरे दो वलयों `R_(1)` तथा `R_(2)` से जुड़े रहते हैं। दो स्थिर चालक ब्रुशों `B_(1)` तथा `B_(2)` को पृथक-पृथक रूप से क्रमशः वलयों `R_(1)` तथा `R_(2)` पर दबाकर रखा जाता है। दोनों वलय `R_(1)` तथा `R_(2)` भीतर से धुरी से जुड़े होते हैं। दोनों ब्रुशों के बाहरी सिरे, बाहरी परिपथ में विद्युत धारा के प्रवाह को दर्शाने के लिए गैल्वेनोमीटर से संयोजित होते हैं।
क्रियाविधि- कुंडली को चुम्बक के दोनों ध्रुव के बीच किसी युक्ति द्वारा तेजी से घुमाया जाता है। जब कुंडली का तल चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत रहता है तब कुंडली से शून्य धारा बहती है। जब कुंडली का तल चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा में होता है तब कुंडली के सिरों के बीच महत्तम विद्युत वाहक बल उत्पन्न होता है और कुंडली से महत्तम प्रेरित धारा बहती है। जब कुंडली का तल चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा में होता है तब कुंडली के सिरों के बीच महत्तम विद्युत वाहक बल उत्पन्न होता है और कुंडली से महत्तम प्रेरित धारा बहती है। कुंडली के सिरे AB या CD को ऊपर से नीचे या नीचे से ऊपर जाने से धारा की दिशा तथा परिमाण बदलता रहता है। इस तरह जो धारा प्राप्त होती है उसे प्रत्यावर्ती धारा कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) I. प्रत्येक प्रश्न में दिये गये बहुविकल्पों में सही उत्तर चुनें।|10 Videos
  • विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) III. सही / गलत का चयन करें।|10 Videos
  • विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|39 Videos
  • मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण विक्षेपण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न) |9 Videos
  • विद्युत धारा

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न) |23 Videos
KIRAN PUBLICATION-विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव -प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. धारावाही तार अपने चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है। इसे दिखाने...

    Text Solution

    |

  2. धारावाही सीधे तार या चालक के कारण चुंबकीय बल रेखाएँ या चुंबकीय क्षेत्र...

    Text Solution

    |

  3. किसी धारावाही वृत्ताकार कुंडली के कारण चुंबकीय क्षेत्र पैटर्न दिखाने क...

    Text Solution

    |

  4. धारावाही परिनालिका के चुंबकीय क्षेत्र का सचित्र वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  5. विद्युत-चुंबक की रचना सचित्र समझाएँ ।

    Text Solution

    |

  6. धारावाही चालक पर चुंबकीय क्षेत्र के प्रभाव को दर्शाने के लिए एक प्रयोग...

    Text Solution

    |

  7. विद्युत मोटर क्या है? इसके सिद्धांत और क्रिया का सचित्र वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  8. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण से आप क्या समझते हैं ? प्रयोग द्वारा स्पष्ट कर...

    Text Solution

    |

  9. डायनेमो क्या है? इसके सिद्धान्त और क्रिया-विधि का सचित्र वर्णन करें?

    Text Solution

    |

  10. नामांकित (labelled) चित्र द्वारा विद्युत जनित्र की कार्यविधि के सिद्धा...

    Text Solution

    |

  11. समझाएँ कि किन-किन कारणों से परिपथ के साथ अर्थ वायर (earth wire) और फ्य...

    Text Solution

    |