Home
Class 10
PHYSICS
समझाएँ कि किन-किन कारणों से परिपथ के साथ...

समझाएँ कि किन-किन कारणों से परिपथ के साथ अर्थ वायर (earth wire) और फ्यूज की व्यवस्था की जाती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भू-संपर्क तार घर के निकट जमीन के अंदर बहुत नीचे स्थित धातु की प्लेट के साथ जुड़ा होता है। यह सुरक्षा का साधन है और विद्युत सप्लाई को किसी प्रकार प्रभावित नहीं करता है। धातु के साधित्रों को भू-संपर्कित करने पर पृथ्वी धारा के प्रभाव के लिए लगभग शून्य प्रतिरोध का पथ प्रदान करती है और धारा हमारे शरीर से नहीं गुजरती है और हम गम्भीर झटके से बच जाते हैं।
धातु के आवरण वाले विद्युत साधित्रों को भू-संपर्कित करना आवश्यक है। इससे साधित्रों तथा उनका प्रयोग करने वालों की सुरक्षा हो जाती है। धातु के आवरणों से संयोजित भू-संपर्क तार विद्युत धारा के लिए अल्प प्रतिरोध का चालन पथ प्रस्तुत कर देता है, धात्विक साधित्रों का भूमि से संपर्क हो जाने के कारण धारा उन साधित्रों का प्रयोग करने वालों के शरीर से नहीं गुजरती जिससे वे गंभीर झटके से बच जाते हैं।
फ्यूज तार सुरक्षा की एक युक्ति है। विद्युत परिपथों में अचानक धारा का मान अतिभारण और लघुपथन के कारणों से अत्यधिक बढ़ जाने से परिपथ में लगी युक्तियाँ जलकर नष्ट हो सकती हैं। ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए परिपथ में जहाँ तहाँ फ्यूज श्रेणी में संयोजित किये जाते हैं। फ्यूज ऐसे पदार्थ के तार का टुकड़ा होता है जिसका गलनांक बहुत कम होता है। जब कभी धारा अत्यधिक बढ़ जाती है तो सबसे पहले फ्यूज गर्म होकर गल जाता है और परिपथ टूट जाता है जिससे उसमें लगी युक्तियाँ यथा बल्ब, पंखे, हीटर आदि जलने से बच जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) I. प्रत्येक प्रश्न में दिये गये बहुविकल्पों में सही उत्तर चुनें।|10 Videos
  • विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) III. सही / गलत का चयन करें।|10 Videos
  • विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|39 Videos
  • मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण विक्षेपण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न) |9 Videos
  • विद्युत धारा

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न) |23 Videos
KIRAN PUBLICATION-विद्युत -धारा का चुंबकीय प्रभाव -प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. धारावाही तार अपने चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है। इसे दिखाने...

    Text Solution

    |

  2. धारावाही सीधे तार या चालक के कारण चुंबकीय बल रेखाएँ या चुंबकीय क्षेत्र...

    Text Solution

    |

  3. किसी धारावाही वृत्ताकार कुंडली के कारण चुंबकीय क्षेत्र पैटर्न दिखाने क...

    Text Solution

    |

  4. धारावाही परिनालिका के चुंबकीय क्षेत्र का सचित्र वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  5. विद्युत-चुंबक की रचना सचित्र समझाएँ ।

    Text Solution

    |

  6. धारावाही चालक पर चुंबकीय क्षेत्र के प्रभाव को दर्शाने के लिए एक प्रयोग...

    Text Solution

    |

  7. विद्युत मोटर क्या है? इसके सिद्धांत और क्रिया का सचित्र वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  8. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण से आप क्या समझते हैं ? प्रयोग द्वारा स्पष्ट कर...

    Text Solution

    |

  9. डायनेमो क्या है? इसके सिद्धान्त और क्रिया-विधि का सचित्र वर्णन करें?

    Text Solution

    |

  10. नामांकित (labelled) चित्र द्वारा विद्युत जनित्र की कार्यविधि के सिद्धा...

    Text Solution

    |

  11. समझाएँ कि किन-किन कारणों से परिपथ के साथ अर्थ वायर (earth wire) और फ्य...

    Text Solution

    |