Home
Class 14
HINDI
अध्ययन करके इस पर आधारित प्रश्नों के उत्...

अध्ययन करके इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। शिक्षा केवल तभी बच्चों के आत्मिक जीवन का एक अंश बनती है, जबकि जान सक्रिय कार्यों के साथ अभिन्न रूप से जुड़ा हो। बच्चों से यह आशा नहीं की जा सकती कि पहाड़े या समकोण चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालने के नियम आप से आप उन्हें आकर्षित करेंगे। जब बच्चा यह देखता है कि ज्ञान सृजन के या श्रम के लक्ष्यों की प्राप्ति का साधन है, तभी वह ज्ञान पाने की इच्छा उनके मन में जागती है। मैं यह चेष्टा करता था कि छोटी आयु में ही शारीरिक श्रम में बच्चों को अपनी होशियारी और कुशाम बुद्धि का परिचय देने का अवसर मिले। स्कूल का एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यभार है-बच्चों को ज्ञान का प्रयोग करना सिखाना। छोटी कक्षाओं में यह खतरा सबसे ज्यादा होता है कि शान निरर्थक बोझ बनकर रह जाएगा, क्योंकि इस आयु में बौद्धिक श्रम नई-नई बातें सीखने से ही सम्बन्धित होता है।
'बौद्धिक' शब्द से मूल शब्द है।

A

बुद्ध

B

बौद्ध

C

बौद्धि

D

बुद्धि

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

बौद्धिक = बुद्धि + इक (प्रत्यय) अतः इसका मूल शब्द बुद्धि है।
Promotional Banner