Home
Class 14
HINDI
पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के ...

पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के साथ बाँध देने के परिणामस्वरूप बच्चे का विकास एक अनवरत प्रक्रिया नहीं बन पाती, अपितु कृत्रिम खण्डों में बँट जाती है। एक स्थिर पाठ्यक्रम बच्चे की व्यक्तिगत रुचियों और क्षमताओं के विकास में सहयोग न देकर एक मजबूरी बन जाता है, जिसे बच्चा और उसका अध्यापक दोनों बेबस होकर स्वीकार करते हैं। यदि एक बच्चा किसी विषय में अपने . सहपाठियों से अधिक रूचि रखता है, तो पाठ्यक्रम की बदौलत उसे पूरे एक वर्ष या इससे भी अधिक प्रतीक्षा करनी होती है, तब वह उस विषय में कुछ अधिक विस्तृत जानकारी अध्यापक और नई पुस्तक से प्राप्त कर सकेगा।
  श्री अरविन्द आश्रम के शिक्षा केन्द्र में, जहाँ पाठ्यक्रम पूर्व-निर्धारित और स्थिर नहीं रहता, वह बच्चों को अपनी व्यक्तिगत रुचि और . सामर्थ्य के अनुसार किसी विषय की जानकारी की प्रगति जारी रखने में छूट रहती है। सामान्य स्कूलों में, जहाँ यह छूट नहीं दी जाती। प्राय: यह होता है कि नई कक्षा में आने पर उसे वही विषय बिल्कुल नया और अपरिचित लगता है, जिसके बारे में काफी कुछ वह पिछली कक्षा में जान चुका था। विशेष तौर पर ऐसा तब होता है, जब पाठ्यक्रम पाठ्यपुस्तकों का पर्याय हो, जैसा भारत में है।
यह सम्भव है कि अलग-अलग बच्चे अलग-अलग विषयों में ........ रखते हों। 

A

समान रुचियाँ

B

समान क्षमताएँ

C

भिन्न रुचियाँ

D

भिन्न पूर्वाग्रह

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

दिए गए गद्यांश के आधार पर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए .क्षमताओं भिन्न रुचियाँ. शब्दों द्वारा होगी। जिससे पूर्ण वाक्य .यह सम्भव है कि । अलग-अलग बच्चे अलग-अलग विषयों में भिन्न रुचियाँ रखते हों. बनेगा।  अतः विकल्प (3) सही है।
Promotional Banner