Home
Class 14
HINDI
पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के ...

पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के साथ बाँध देने के परिणामस्वरूप बच्चे का विकास एक अनवरत प्रक्रिया नहीं बन पाती, अपितु कृत्रिम खण्डों में बँट जाती है। एक स्थिर पाठ्यक्रम बच्चे की व्यक्तिगत रुचियों और क्षमताओं के विकास में सहयोग न देकर एक मजबूरी बन जाता है, जिसे बच्चा और उसका अध्यापक दोनों बेबस होकर स्वीकार करते हैं। यदि एक बच्चा किसी विषय में अपने . सहपाठियों से अधिक रूचि रखता है, तो पाठ्यक्रम की बदौलत उसे पूरे एक वर्ष या इससे भी अधिक प्रतीक्षा करनी होती है, तब वह उस विषय में कुछ अधिक विस्तृत जानकारी अध्यापक और नई पुस्तक से प्राप्त कर सकेगा।
  श्री अरविन्द आश्रम के शिक्षा केन्द्र में, जहाँ पाठ्यक्रम पूर्व-निर्धारित और स्थिर नहीं रहता, वह बच्चों को अपनी व्यक्तिगत रुचि और . सामर्थ्य के अनुसार किसी विषय की जानकारी की प्रगति जारी रखने में छूट रहती है। सामान्य स्कूलों में, जहाँ यह छूट नहीं दी जाती। प्राय: यह होता है कि नई कक्षा में आने पर उसे वही विषय बिल्कुल नया और अपरिचित लगता है, जिसके बारे में काफी कुछ वह पिछली कक्षा में जान चुका था। विशेष तौर पर ऐसा तब होता है, जब पाठ्यक्रम पाठ्यपुस्तकों का पर्याय हो, जैसा भारत में है।
'बे' उपसर्ग का प्रयोग किस शब्द में नहीं किया जा सकता?

A

बस

B

अदब

C

ईमान

D

फिजूल

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

उपसर्ग किसी भी सार्थक मूल शब्द से पूर्व जोड़े जाने वाले वे अविकारी शब्दांश हैं, जो शब्द के पूर्व जुड़कर उसके अर्थ या भाव में ... परिवर्तन कर देते हैं अर्थात् शब्द में नवीन विशेषता उत्पन्न कर देते हैं या अर्थ बदल देते है, .बे. उपसर्ग प्रयोग .फिजूल. शब्द में नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इसका प्रयोग करने से एक सार्थक शब्द नहीं बनेगा। अतः विकल्प (4) सही है।
Promotional Banner