Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश...

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए। .
आज जब भी कोई गाँव का नाम लेता है, तो एक अलग ही छवि उभरती है। वह छवि कहती है कि वहाँ गरीबी है, अशिक्षा और अज्ञान है, अन्ध-विश्वास है, गन्दगी है तथा बीमारी है। अत: हमें विचार करना है कि सच क्या है? क्या हमारे गाँव ऐसे ही थे जैसे । आज हैं? आज जो गाँवों की दुर्दशा हुई है उसके लिए जिम्मेदार कौन है? इन सवालों की जाँच-पड़ताल करते हुए हमें नई समझ । बनानी है तथा गाँवों के सही स्वरूप की पहचान करनी है। वैसे यह खुदा का शुक्र है कि गाँवों पर कई प्रकार के आक्रामक दुष्प्रभावों के बाद भी उनका मूल स्वरूप नहीं बदला है। जो दूरस्थ गाँव हैं-शहर के पड़ोस से दूर उनकी निजता तो खासी बची हुई है। ऐसी स्थिति में हमारा दायित्व तथा एक शिक्षित समाज का दायित्व क्या बनता है? हमें विचार करना है। लेकिन ऐसा कोई भी विचार गाँवों को आँखों से देखे बिना, स्वयं देख कर समझे बिना नहीं किया जा सकता। इसलिए हमें अपनी फर्स्ट हैंड समझ बनाने के लिए गाँव चलना है।
अपने मूल स्वरूप में गाँव एक वेधशाला है, एक विद्याशाला है। गाँव वेधशाला या प्रयोगशाला इसलिए है, क्योंकि ज्ञान को रोज वहाँ कर्म की कसौटी पर कसा जाता है। आजमाया जाता है, जो ज्ञान कर्म की कसौटी पर खरा न उतरे तो उसे खारिज कर दिया जाता है। हर ज्ञान के होने की शर्त यह है कि वह सजन और उत्पादन की शान पर तराशा जाए।
मीता ने सभी बच्चों को एक अनुच्छेद दिया जिसमें प्रत्येक पाँचवें शब्द की जगह रिक्त स्थान था, जिसे बच्चों को भरना था। मीता ने किसका प्रयोग किया? 

A

पठन परीक्षण

B

लेखन परीक्षण

C

व्याकरण परीक्षण

D

क्लोज परीक्षण

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

मीता द्वारा दिए गए अनुच्छेद में प्रत्येक पाँचवें शब्द की जगह रिक्त स्थान था, जिसमें मीता द्वारा क्लोज परीक्षण का प्रयोग किया गया। क्लोज परीक्षण के अन्तर्गत ही रिक्त स्थानों की पूर्ति की जाती है। अतः विकल्प (4) सही है।
Promotional Banner