Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्...

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए। गाँधीवाद में राजनीतिक और आध्यात्मिक तत्वों का समन्वय मिलता है। यही इस वाद की विशेषता है। आज संसार में जितने भी वाद प्रचलित हैं वह प्रायः राजनीतिक क्षेत्र में सीमित हो चुके हैं। आत्मा से उनका सम्बन्ध-विच्छेद होकर केवल बाह्य संसार तक उनका प्रसार रह गया है। मन की निर्मलता और ईश्वर निष्ठा से आत्मा को शुद्ध करना गाँधीवाद की प्रथम आवश्यकता है। ऐसा करने से निःस्वार्थ बुद्धि का विकास होता है और मनुष्य सच्चे अर्थों में जन सेवा के लिए तत्पर हो जाता है। गाँधीवाद में साम्प्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं है। इसी समस्या को हल करने के लिए गाँधीजी ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया था।
उपरोक्त गद्यांश के आधार पर बताइए कि संसार के सारे वाद सीमित हैं?

A

साम्प्रदायिकता तक

B

राजनीतिक क्षेत्र तक

C

धर्म तक

D

आत्मा तक

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

गद्यांश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आज संसार में जितने भी वाद प्रचलित है, वह प्रायः राजनीतिक क्षेत्र में सीमित हो चुके हैं।
Promotional Banner