Home
Class 12
BIOLOGY
निम्नलिखित में से कौन - सा पादप शलभ की ...

निम्नलिखित में से कौन - सा पादप शलभ की एक जाती के साथ ऐसा निकट सम्बन्ध दर्शाता है , जिसमे कोई भी एक - दूसरे के बिना अपना जीवन - चक्र पूर्ण नहीं कर सकता है ?

A

केला

B

यक्का

C

हाइड्रिला

D

वायोला

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

यक्का ग्लोरियोसा (Yucca gloriosa) प्रोनुबा यक्काशैला (Pornuba yuccasella) नामक शलभ के संग अविकल्पी सहोपकारिक सम्बन्ध दर्शाता है। शलभ यक्का के पुष्प के बिना अपना जीवन चक्र पूर्ण नहीं कर सकता है, इसी प्रकार यक्का पादप का शलभ के अलावा कोई अन्य परागणकर्ता (pollinator) नहीं है। मादा शलभ रात के समय यक्का के पुष्पों पर जाकर, पराग कणों को गेंद रूप में एकत्रित करती है। तत्पश्चात् ये अण्डविक्षेपण (ovipositor) की सहायता से पुष्प के अण्डाशय में अण्डे देती है। अण्डाशय का तापमान प्रोनुबा के अण्डों के विकास हेतु अनुकूल होता है तथा एक इनक्युबेटर (incubator) की तरह कार्य करता है। अण्डे देने के बाद शलभ वर्तिकाग्र पर चढ़कर पराग कण की गेंदों को वर्तिका की नलिका में धकेल देता है। इस प्रकार, परागण की प्रक्रिया पूर्ण होती है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में शलभ के लार्वा अण्डाशय भित्ति को भेदकर बाहर निकल आते हैं और कुछ बीजों का भक्षण करते हैं।
हाइडिला में जल द्वारा व वायोला में कीट परागण होता है। केले में सामान्यतया अनिषेकजनन पाया जाता है, अत: उनमें परागण की क्रिया नहीं होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सॉल्व्ड पेपर 2017

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise जीव विज्ञान|90 Videos
  • सॉल्व्ड पेपर 2019

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise जीव विज्ञान|90 Videos
NEET PREVIOUS YEAR-सॉल्व्ड पेपर 2018-जीव विज्ञान
  1. किसमें प्रकाश-संश्लेषण में ऑक्सीजन नहीं निकलती

    Text Solution

    |

  2. दोहरा निषेचन क्या है ?

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित में से कौन - सा पादप शलभ की एक जाती के साथ ऐसा निकट सम्बन्...

    Text Solution

    |

  4. पराग कणों का बहुत से वर्षों के लिए द्रव नाइट्रोजन में किस तापमान पर भण...

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व कोशिकाओं में स्फीति बनाए रखने के लिए उत्...

    Text Solution

    |

  6. कोशिकीय श्वसन में NAD^+ की क्या भूमिका है -

    Text Solution

    |

  7. पादपों द्वारा लौह का अवशोषण निम्नलिखित में से किस रूप में होता है?

    Text Solution

    |

  8. मानव लसीकाणु में डी. एन. ए. के एक टुकड़े के निवेशन के लिए निम्नलिखित मे...

    Text Solution

    |

  9. बहुराष्ट्रीय कंपनियों और संगठनों द्वारा किसी देश या उसके लोगों की बिना...

    Text Solution

    |

  10. सार्वजनिक उपयोग के लिए आनुवंशिकतः रूपांतरित जीवों के प्रवर्तन के बारे ...

    Text Solution

    |

  11. पॉलीमरेज श्रृंखला अभिक्रिया में चरणों का सही क्रम क्या है?

    Text Solution

    |

  12. सही सुमेल को चुनिए -

    Text Solution

    |

  13. एक विदेशी कंपनी द्वारा चावल की एक नई किस्म को पेटेंट ( एकस्व ) किया गय...

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म गलत रूप से सुमेलित है ?

    Text Solution

    |

  15. सही कथन को चुनिए

    Text Solution

    |

  16. डी. एन. ए. के अर्द्धसंरक्षी प्रतिकृति का प्रायोगिक प्रमाण सर्वप्रथ...

    Text Solution

    |

  17. निम्नलिखित में से किसमें उसके जीवन काल में केवल एक बार ही पुष्पन होता ...

    Text Solution

    |

  18. ऑफसैट्स किसके द्वारा उत्पादित होते हैं

    Text Solution

    |

  19. सही सुमेल को चुनिए :

    Text Solution

    |

  20. निम्नलिखित में से कौन - सा पराग को जीवाश्मों के रूप में परिरक्षित करन...

    Text Solution

    |