Home
Class 12
PHYSICS
n' सर्वसम प्रतिरोधकों का समुच्चय, जिसमे ...

n' सर्वसम प्रतिरोधकों का समुच्चय, जिसमे प्रत्येक का प्रतिरोध 'R' है, श्रेणीक्रम में विद्युत वाहक बल
'E' और आन्तरिक प्रतिरोध 'R' की किसी बैटरी से संयोजित है। बैटरी से ली गई धारा I है। अब इन 'n' प्रतिरोधकों को पार्श्व क्रम में इसी बैटरी से संयोजित किया जाता है। तो बैटरी से ली गई धारा 10 I हो जाती है। 'n' का मान है

A

20

B

11

C

10

D

9

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

जब R प्रतिरोध के प्रतिरोधों को श्रेणीक्रम में संयोजित किया जाता है, तो संयोजन से प्राप्त धारा,
`I=(E)/(nR+r)`
यहाँ, nR = श्रेणीक्रम में संयोजित n प्रतिरोधों का तुल्य प्रतिरोध तथा r = बैटरी का आन्तरिक प्रतिरोध
दिया है, r = R
`implies I=(E)/(nR+R)=(E)/(R(n+1))...(i)`
इस प्रकार, R प्रतिरोध के n प्रतिरोधों को समान्तर क्रम में जोड़ने पर संयोजन से प्राप्त धारा,
`I.=(E)/((R)/(n)+R)`
यहाँ, `(R )/(n)` = समान्तर क्रम में संयोजित n प्रतिरोधों का तुल्य प्रतिरोध
दिया है, `I.=10I`
`implies 10I=(E)/((R)/(n)+R)=(nE)/((n+1)R)...(ii)`
समी (i) से I का मान समी (ii) में रखने पर,
`10((E)/(R(n+1)))=(nE)/(R(n+1))implies n=10`
Promotional Banner