Home
Class 11
PHYSICS
किसी रेफ्रिजरेटर में कम ताप के प्रकोष्ठ ...

किसी रेफ्रिजरेटर में कम ताप के प्रकोष्ठ से ऊष्मा को हटाकर उच्च ताप के परिवेश में निक्षिप्त किया जाता है। इस प्रक्रम में, यांत्रिक कार्य करना होता है, जिसे विद्युत मोटर प्रदान करता है। यदि मोटर की शक्ति 1 kW है तथा ऊष्मा `- 3 ^(@) C` से `27^(@)C,` तक स्थानांतरित की जाती है, तो रेफ्रिजरेटर द्वारा प्रति सेकंड ली जाने वाली ऊष्मा किलोजूल /सेकण्ड मे ज्ञात कीजिए। यह मानिए कि इसकी दक्षता एक पूर्ण दक्ष इंजन की दक्षता का 50% है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
19

दिया गया है स्त्रोत का ताप,
`T_(1)=(27+273)` केल्विन `=300` केल्विन
अभिगम का ताप,
`T_(2)=(-3+273)` केल्विन `=270` केल्विन
आदर्श ऊष्मा इंजन की दक्षता निम्नलिखित प्रकार दी जा सकती है
`eta=1-(T_(2))/(T_(1))=1-(270)/(300)=(1)/(10)`
प्रशीतक दक्षता आदर्श इंजन की `50%` है
`eta.=0.5xxeta=(1)/(2)eta=(1)/(20)`
प्रशीतक का निष्पादन गुणांक
`beta=(Q_(2))/(W)=(1-eta.)/(eta.)`
`beta=(1-(1)/(20))/((1)/(20))=(19//20)/(1//20)=19`
या `Q_(2)=beta` वाट = 19 वाट `(because beta=(Q_(2))/(W))`
`=19xx` (1 किलोवाट)
= 19 किलोवाट
अतः प्रशीतक से 19 किलोजूल प्रति सेकण्ड की दर से ऊष्मा निर्गत की जाती है
Promotional Banner