Home
Class 11
PHYSICS
सरल आवर्त दोलक के लिए कौन-सा कथन सत्य है...

सरल आवर्त दोलक के लिए कौन-सा कथन सत्य है?

A

आरोपित बल, मध्यावस्था विस्थापन के समानुपाती व विपरीत दिशा में होता है

B

गति आवर्ती है

C

दोलक का त्वरण नियत है

D

वेग आवर्ती है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A, B, D

माना SHM के लिए समीकरण `x = a sin omega t` है। स्पष्ट है कि यह आवर्ती गति है, क्योंकि इसमें ज्या फलन है। वेग,
`v = (dx)/(dt) = d/(dt) (a sin omega t) = a omega cos omega t`
कोज्या फलन के कारण वेग भी आवर्ती है।
त्वरण, `A = (dv)/(dt) = (d^2 x)/(dt^2) = - a omega^2 sin omega t`
[`therefore` त्वरण एक ज्या फलन है, अत: यह नियत नहीं हो सकता]
`= -(omega^2 a) sin omega t = - omega^2 x`
बल, F = द्रव्यमान, `xx` त्वरण
`= mA = - m omega^2 x`
अतः आरोपित बल , विस्थापन के समानुपाती व विपरीत दिशा में होता है।
Promotional Banner