Home
Class 11
PHYSICS
ऑर्गन पाइप से संबंधित निम्न में से कौन-स...

ऑर्गन पाइप से संबंधित निम्न में से कौन-सा/कौन-से कथन सत्य है/हैं ?
I. एक बंद ऑर्गन पाइप में, अनुदैर्घ्य अप्रगामी तरंगें बन सकती हैं |
II. एक सिरे से बंद ऑर्गन पाइप में केवल विषम आवर्ती उपस्थित होती है |
III. दोनों सिरों से खुले ऑर्गन पाइप में उपस्थित आवर्ती केवल विषम आवर्ती होती है |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही का चयन करें |

A

केवल I

B

II एवं III

C

I एवं II

D

I, II एवं III

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

एक बन्द ऑर्गन पाइप में, विपरीत दिशा में गति करती हुई दो तरंगें एक तरंग प्रारूप बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ अध्यारोपण करती है, जोकि अप्रगामी तरंग है |
बन्द ऑर्गन पाइप में सनादियाँ
`lambda = (4L)/((2n - 1))`
या `lambda = 4L, (4L)/(3), (4L)/(5),....`
(n = 1, 2, 3,.... रखने पर)
आवृति, `v = (v)/(lambda)`
`therefore" "v_(1) : v_(2) : v_(3) = 1 : 3 : 5,....`
इसीलिए, केवल विषम सनादियाँ उपस्थित हैं | `rArr` II सत्य है |
खुले ऑर्गन पाइप की स्थिति में, `v = (nv)/(2L)`
इसीलिए, सम एवं विषम सभी सनादियाँ उपस्थित हैं | `rArr` III असत्य है |
Promotional Banner