Home
Class 11
PHYSICS
कोई चमगादड़ किसी गुफा में फड़फड़ाते हुए परा...

कोई चमगादड़ किसी गुफा में फड़फड़ाते हुए पराश्रव्य ध्वनि उतपन्न करते हुए उड़ रहा है | मान लीजिए चमगादड़ द्वारा उत्सर्जित पराश्रव्य ध्वनि की आवृति 40 किलोहर्ट्ज है | किसी दीवार की ओर सीधा तीव्र झपट्टा मारते समय चमगादड़ की चाल ध्वनि की चाल की 0.03 गुनी है | चमगादड़ द्वारा सुनी गई दीवार से परावर्तित ध्वनि की आवृति क्या है ?

A

24 किलोहर्ट्ज

B

35 किलोहर्ट्ज

C

42 किलोहर्ट्ज

D

50 किलोहर्ट्ज

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

चमगादड़ द्वारा उत्सर्जित मूल आवृति, v = 40 किलो हर्ट्ज
चमगादड़ की चाल, `v_(b) = 0.03 v`
यदि v = ध्वनि की चाल है, तो दीवार द्वारा प्राप्त की गई आभासी आवृति,
`v. = ((v)/(v-v_(b))) v = ((v)/(v - 0.03 v)) xx 40 = (40)/(0.97)` किलो हर्ट्ज
स्थिर दीवार से चमगादड़ की ओर यह आवृति परावर्तित होगी |
चमगादड़ द्वारा सुनी गई दीवार से परावर्तित ध्वनि की आवृति है
`v.. = ((v + v_(b))/(v))v. = ((v + 0.03 v)/(v)) xx (40)/(0.97)`
`= (1.03 xx 40)/(0.97) = 42.47` किलोहर्ट्ज
Promotional Banner