Home
Class 12
BIOLOGY
निम्नलिखित में से कौन-सा एक अनअपचायक कार...

निम्नलिखित में से कौन-सा एक अनअपचायक कार्बोहाइड्रेट है?

A

माल्टोस

B

सुक्रोस

C

लैक्टोस

D

राइबोस-5-फॉस्फेट

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

(b) सुक्रोस एक अनअपचायक कार्बोहाइड्रेट (शर्करा) है, क्योंकि इसमें मुक्त -CHO (एल्डिहाइड) अथवा C= (कीटो समूह) नहीं पाए जाते हैं। सुक्रोस में दो मोनोसैकेराइड शर्कराएँ, ग्लूकोस तथा फ्रक्टोस एक-दूसरे से ईथर बन्ध द्वारा जुड़ी रहती हैं। इसे ग्लाइकोसाइडिक बन्ध भी कहते हैं। सुक्रोस में दूसरे अन्य हाइड्रोसैकेराइड के विपरीत ग्लाइकोसाइडिक बन्ध, दोनों ग्लूकोस एवं फ्रक्टोस के `(alpha-12)` अपचायक सिरों के मध्य बनता है, जबकि अन्य डाइसकेराइड्स में ग्लाइकोसाइडिक बन्ध एक शर्करा के अपचायक सिरे तथा अन्य के अनअपचायक सिरे के मध्य निर्मित होता है। सुक्रोस में इस प्रकार के बन्ध को अनअपचायक शर्करा में वर्गीकृत किया जाता है।
Promotional Banner