Home
Class 12
BIOLOGY
यदि विकिरणों द्वारा समस्त नाइट्रोजिनेज ए...

यदि विकिरणों द्वारा समस्त नाइट्रोजिनेज एन्जाइम को अक्रिय कर दिया जाये तब नहीं होगा

A

वायुमण्डलीय नाइट्राइट का स्थिरीकरण

B

लेग्यूम (फलीदार पादपों) में नाइट्रेट से नाइट्राइट में परिवर्तन

C

मृदा में अमोनियम से नाइट्रेट में परिवर्तन

D

लेग्यूम में नाइट्रोजन का स्थिरीकरण

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

नाइट्रोजिनेज, एन्जाइम को विकिरण द्वारा नष्ट कर देने पर लेग्यूम पादपों में नाइट्रोजन का स्थिरीकरण नहीं हो पाएगाI
लेग्यूम पादप में (सोयाबीन) नाइट्रोजन स्थिरीकरण के दौरान ऑक्सीजन के विषैले प्रभाव से, नाइट्रोजिनेज एन्जाइम का निष्क्रियकरण .लेगहीमोग्लोबिन. द्वारा रोका जाता हैI किसी सामान्य दाल के एक पादप की जड़ की प्रन्थि केन्द्र भाग में लाल या गुलाबी रंग का वर्णक पाया जाता है, जिसे लेगहीमोग्लोबिन कहते हैंI यह वर्णक नाइट्रोजन-स्थिरीकरण की क्रियाविधि में ऑक्सीजन को अवशोषित करने का कार्य करता हैI नाइट्रोजन-स्थिरीकरण क्रिया का प्रमुख एन्जाइम नाइट्रोजिनेज है, जो ऑक्सीजन के प्रति अधिक संवेदनशील होता है तथा `O_(2)` की उपस्थिति में यह एन्जाइम निष्क्रिय हो जाता हैI अतः लेगहीमोग्लोबिन, हीमोग्लोबिन के समान ऑक्सीजन अपमार्जक (Scavenger) के रूप में कार्य करता है व एन्जाइम नाइट्रोजिनेज के लिए अवायवीय परिस्थितियों का निर्माण करता हैI
Promotional Banner