Home
Class 12
BIOLOGY
किसकी जड़ों में लाल वर्णक पाया जाता है, ...

किसकी जड़ों में लाल वर्णक पाया जाता है, जो `O_(2)` से बंधुता रखता है?

A

गाजर

B

सोयाबीन

C

सरसों

D

मूली

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

लेग्यूम पादप में (सोयाबीन) नाइट्रोजन स्थिरीकरण के दौरान ऑक्सीजन के विषैले प्रभाव से, नाइट्रोजिनेज एन्जाइम का निष्क्रियकरण .लेगहीमोग्लोबिन. द्वारा रोका जाता हैI किसी सामान्य दाल के एक पादप की जड़ की प्रन्थि केन्द्र भाग में लाल या गुलाबी रंग का वर्णक पाया जाता है, जिसे लेगहीमोग्लोबिन कहते हैंI यह वर्णक नाइट्रोजन-स्थिरीकरण की क्रियाविधि में ऑक्सीजन को अवशोषित करने का कार्य करता हैI नाइट्रोजन-स्थिरीकरण क्रिया का प्रमुख एन्जाइम नाइट्रोजिनेज है, जो ऑक्सीजन के प्रति अधिक संवेदनशील होता है तथा `O_(2)` की उपस्थिति में यह एन्जाइम निष्क्रिय हो जाता हैI अतः लेगहीमोग्लोबिन, हीमोग्लोबिन के समान ऑक्सीजन अपमार्जक (Scavenger) के रूप में कार्य करता है व एन्जाइम नाइट्रोजिनेज के लिए अवायवीय परिस्थितियों का निर्माण करता हैI
Promotional Banner