Home
Class 12
BIOLOGY
हरितलवकों व माइटोकॉण्ड्यिा में ATP संश्ल...

हरितलवकों व माइटोकॉण्ड्यिा में ATP संश्लेषण का कीमोऑस्मोटिक मत आधारित होता है

A

कला विभव

B

`Na^(+)` आयनों के संचयन पर

C

`K^(+)` आयनों के संचयन पर

D

प्रोटॉन प्रवणता पर

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

ऑक्सीकरणी फॉस्फोरिलेशन की रसोपरासरणी युगलन परिकल्पना में प्रस्तावित किया गया, कि ATP का निर्माण, भाइटोकॉण्डिया की आन्तरिक झिल्ली के आर-पार प्रोटॉन प्रवणता उत्पन्न होने से होता हैI
पीटर मिचेल (Peter Mitchell) ने ऑक्सीडेटिव फॉस्फोरिलेशन द्वारा ATP संश्लेषण की सर्वाधिक मान्य रसोपरासरणी परिकल्पना प्रतिपादित कीI इसके अनुसार जब प्रोटॉन प्रवणता उत्पन्न होती है, तो माइटोकॉण्डिया की आन्तरिक झिल्ली पर उपस्थित `F_(0)-F_(1)` कण के `F_(1)` सिरे में उपस्थित ATPase एन्जाइम ATP संश्लेषण के लिए सक्रिय हो जाता है एवं `NADH_(2)` से निकले दो इलेक्ट्रॉन तीन जोड़ी प्रोटॉनों को मैट्रिक्स से बाहरी भाग में भेज देते हैंI इन प्रोटॉनों के कारण प्रोटॉन मोटिव बल (प्रवणता) उत्पन्न होता है, जिसके कारण ये वापिस मैट्रिक्स में पहुंचते हैंI इस स्थानान्तरण से `F_(1)` सिरे में उपस्थित ATPase सक्रिय होकर ADP + PI से ATP बनाता हैI
Promotional Banner