Home
Class 12
BIOLOGY
स्पंजों के लिए सार्वभौमिक सत्य है...

स्पंजों के लिए सार्वभौमिक सत्य है

A

सभी समुद्री होते हैं

B

इनमें पक्ष्माभयुक्त कॉलर कोशिकाएँ होती हैं

C

उनमें कंटिकाओं (Spicules) व स्पॉन्जिन तन्तुओं से बना मिश्रित कंकाल होता है

D

वे केवल मुकुलन (Budding) द्वारा अलैंगिक प्रजनन ___करते हैं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

स्पंज का सार्वभौमिक सत्य यह है, कि इनमें पक्ष्माभयुक्त कॉलर कोशिकाएँ पाई जाती हैं। इनका कार्य शरीर में जल प्रवाह को बनाए रखना है। अधिकांश स्पंज समुद्री होते हैं, किन्तु स्पंजिलीडी वर्ग के सदस्य ताजे जल में पाए जाते हैं, उदाहरण-स्पॉन्जिला। इनका आन्तरिक कंकाल या तो कंटिकाओं का अथया स्पॉन्जिन तन्तुओं का या दोनों का बना होता है। स्पंज मुकुलन के अतिरिक्त विखण्डीकरण एवं मुकुलन के द्वारा भी अलैंगिक प्रजनन करते हैं। स्पंजों में लैंगिक प्रजनन भी पाया। जाता है।
Promotional Banner