Home
Class 12
BIOLOGY
कुछ संवहन पूलों को 'खुले' प्रकार का कहा ...

कुछ संवहन पूलों को 'खुले' प्रकार का कहा जाता है, क्योंकि ये

A

परिरम्भ द्वारा घिरे होते हैं, किन्तु अन्तस्वचा द्वारा नहीं

B

द्वितीयक जाइलम एवं फ्लोएम उत्पन्न करने में सक्षम होते हैं

C

जाइलम एवं फ्लोएम के मध्य योजी ऊतक प्रदर्शित करते हैं

D

परिरम्भ द्वारा घिरे हुए नहीं होते हैं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

खुले संवहन पूल में एधा (Cambiurn), संवहन पूल के जाइलम एवं फ्लोएम के मध्य उपस्थित होती है। उदाहरण-द्विबीजपत्री तने। एधा की उपस्थिति के कारण तने में द्वितीयक वृद्धि होती है और द्वितीयक स्थायी ऊतकों, जैसे-द्वितीयक जाइलम (Secondary xylem), द्वितीयक फ्लोएम (Secondary phloem) तथा संवहन रश्मियों (Vascular rays) का निर्माण होता है। अतः एधा की उपस्थिति के कारण वृद्धि की सम्भावना वाले संवहन पूल खुले (Open) कहलाते हैं।
Promotional Banner