Home
Class 12
BIOLOGY
निम्नलिखित में से किसके कारण अन्त:काष्ठ ...

निम्नलिखित में से किसके कारण अन्त:काष्ठ (Heart wood), रस काष्ठ (Sapwood) से भिन्न होती है?

A

रश्मियों तथा तन्तुओं की उपस्थिति

B

वाहिकाओं तथा मृदूतक की अनुपस्थिति

C

मृत तथा असंवहनी तत्वों की उपस्थिति

D

पीड़कों तथा रोगाणुओं के प्रति सुग्राह्यता

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

अन्तःकाष्ठ मृत एवं असंवहनी ऊतकों के कारण कवकों एवं पीड़कों जैसे रोगजनकों के प्रति प्रतिरोधी होती है। इस काष्ठ की कोशिकाएँ निकट की क्रियाशील कोशिकाओं द्वारा उत्पन्न रेजिन, टैनिन, आदि द्वारा भर जाती हैं। यहाँ टाइलोसिस के कारण वाहिकाएँ Vessels) बन्द हो जाती हैं। इन क्रियाओं के कारण अक्रिय द्वितीयक जाइलम कठोर, टिकाऊ तथा गहरे भूरे रंग का हो जाता है और इसे कठोर या अन्तःकाष्ठ (Hard or Heart wood) या डूरामेन (Duramen) कहते हैं।
Promotional Banner