Home
Class 12
BIOLOGY
पथ कोशिकाएँ पतली भित्तियों वाली कोशिकाएँ...

पथ कोशिकाएँ पतली भित्तियों वाली कोशिकाएँ होती हैं, जो

A

जड़ों की अन्तस्त्वचा में पाई जाती हैं और ये वल्कुट कॉर्टेक्स से परिरम्भ में जल के परिवहन को सुगम बना देती है

B

फ्लोएम तत्वों में होती हैं, जो पदार्थों के प्रवेश बिन्दु का कार्य करते हैं जहाँ से वे पदार्थ अन्य पादय भागों तक पहुँचा दिए जाते हैं

C

बीजों के बीज चोलों में होती हैं, जिससे बीजांकुरण के दौरान वृद्धिशील भ्रूण-अक्ष उनमें से होकर बाहर आ सके

D

वर्तिका के केन्द्रीय भाग में पाई जाती है, जिसमें से होकर पराग नलिका अण्डाशय की ओर बढ़ती जाती है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

अन्तस्त्वचा (Endodermis) जड़ में वल्कुट की सबसे अन्दर की परत है। जाइलम के विपरीत ओर उपस्थित कुछ अन्तस्त्वचीय कोशिकाएँ कैस्पेरियन पट्टी रहित, पतली भित्तियुक्त होती हैं। इन्हें पथ कोशिकाएँ (Passage cells) कहते हैं। ये वल्कुट (Cortex) से परिरम्भ में जल के परिवहन को सुगम बना देती हैं।
Promotional Banner