Home
Class 12
BIOLOGY
परिजायांगी पुष्प किसमें पाए जाते हैं?...

परिजायांगी पुष्प किसमें पाए जाते हैं?

A

अमरूद में

B

खीरा में

C

चाइना रोज में

D

गुलाब में

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

परिजायांगी (Perigynous) पुष्प गुलाब में पाया जाता है। पुष्प में अन्य भागों की अपेक्षा अण्डाशय की स्थिति के आधार पर पुष्प को श्रेणीबद्ध किया जाता है। जब पुष्प के अन्य भाग अण्डाशय के नीचे से निकलते हैं, तब पुष्प अधोजायांगी या जायांगधर (Hypogynous) और अण्डाशय ऊर्ध्ववर्ती कहलाता है, जैसे-गुड़हला जब पुष्प के अन्य भाग अण्डाशय के ऊपर से निकलते हैं, तब पुष्प जायांगोपरिक (Epigynous) और अण्डाशय अधोवर्ती कहलाता है। जैसे-ककड़ी, अमरूद, खीरा। अण्डाशय की एक विशेष स्थिति जहाँ पृष्पासन, बाहादल, दल, पुमंग के आधार आपस में जुड़कर अण्डाशय के चारों ओर आधी ऊँचाई तक कपनुमा आकृति बनाते हैं, मध्यवर्ती कहलाती है एवं ऐसे पुष्प परिजायांगी (Perigynous) कहलाते हैं।
Promotional Banner