Home
Class 12
BIOLOGY
मानव में मुख्य नाइट्रोजन उत्सर्जी योगिक ...

मानव में मुख्य नाइट्रोजन उत्सर्जी योगिक का संश्लेषण

A

वृक्कों में होता है, किन्तु अधिकांशतया इसका निष्कासन यकृत द्वारा होता है।

B

वृक्कों में होता है तथा इन्हीं के द्वारा इसका निष्कासन भी होता है

C

यकृत में होता है तथा वही पित्त के द्वारा इसका निष्कासन भी करता है

D

यकृत में होता है, किन्तु अधिकांशतया वृक्कों द्वारा इसका निष्कासन होता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

मानवों में मुख्य नाइट्रोजनी उत्सर्जी पदार्थ (अर्थात् यूरिया) यकृत में ऑर्निथीन चक्र द्वारा संश्लेषित होता है। यकृत में कार्बन डाइऑक्साइड तथा कार्बेमिल फॉस्फेट सिन्थेटेज एन्जाइम तथा 2 ATP की उपस्थिति में अमोनिया `(NH_3)` के दो अणुओं से संयुक्त होकर कार्बमिल फॉस्फेट का निर्माण करता है।
यह ऑर्निथीन चक्र के अंत में यूरिया एवं ऑर्निथीन में परिवर्तित हो जाता है। यकृत द्वारा यूरिया रुधिर प्रवाह में निष्कासित किया जाता है, जो वृक्कों में निस्यन्दन द्वारा मूत्र के साथ शरीर से बाहर निकल जाता है। `2NH_(3) + CO_(2) overset("आर्जिनेज") to NH_(3) - underset("यूरिया")(CO)- NH_(2) + H_(2)O`
Promotional Banner