Home
Class 12
BIOLOGY
लम्बी अस्थि के सिरे पर कौन-सी उपास्थि हो...

लम्बी अस्थि के सिरे पर कौन-सी उपास्थि होती है?

A

कैल्सीभूत उपास्थि

B

काचाभ उपास्थि

C

प्रत्यास्थ उपास्थि

D

तन्तुमय उपास्थि

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

लम्बी अस्थि, जैसे-जाँघ की उर्विका अस्थि के सिरे पर काचाभ (Hyline) उपास्थि स्थित होती है। ये अस्थि सन्धियों की आर्टिकुलर (जुड़ाव) सतह पर .कुशन. या .पेड्स. (Pads) बनाती हैं, जिसे आर्टिकुलर कार्टिलेज (सन्धि उपास्थि) कहते हैं। हायलिन या काचाभ उपास्थि स्टर्नम एवं पसलियों के मध्य पाई जाती है, जहाँ यह निश्वसन के दौरान छाती का फैलाव करती है। यह ट्रैकियल तथा अँकियल नाल के वलय भी निर्मित करती है तथा लैरिंक्स तथा लम्बी अस्थियों के सिरे को सहायता प्रदान करता है। तन्तुवत् उपास्थि बहुत मजबूत होती है, फिर भी इनमें लचीलापन पाया जाता है। यह अन्तकशेरुकी डिस्क में पाई जाती है, जहाँ यह कुशन की तरह व प्यूबिक सिम्फाइसिस में मेखला को बिना नुकसान पहुँचाए प्रसव में सहायता करती है। प्रत्यास्थ उपास्थि कर्णपालि, कर्ण व बाह्य श्रवण नली, नाक के सिरे एवं यूस्टेकियन नलिका पर पाई जाती है।
Promotional Banner