Home
Class 12
BIOLOGY
प्रतिरक्षा के सन्दर्भ में निम्नलिखित में...

प्रतिरक्षा के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है? 

A

वाइपर. (घोणस), साँप के काटे के उपचार में पूर्व-निर्मित प्रतिपिण्डों (प्रतिरक्षी) का इंजेक्शन दिया जाना जरूरी है।

B

चेचक के रोगजनक के प्रतिपिण्डों (प्रतिरक्षी) का उत्पादन T-लसीकाणुओं से होता है।

C

प्रतिपिण्ड (प्रतिरक्षी) प्रोटीन अणु होते हैं, जिनमें प्रत्येक में चार-चार हल्की श्रृंखलाएँ होती हैं।

D

वृक्क रोपण की अस्वीकृति होना B-लसीकाणुओं का कार्य है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

उपरोक्त दिए गए कथनों में से कथन (a) सत्य है। वाइपर सांप के काटने पर पूर्व निर्मित प्रतिरक्षी का इंजेक्शन पीड़ित को लगाया जाता है। इस प्रकार की प्रतिरक्षा कृत्रिम उपार्जित निष्क्रिय प्रतिरक्षा कहलाती है। प्रतिरक्षी एक प्रोटीन अणु होते हैं। इसमें दो हल्की श्रृंखला तथा दो भारी श्रृंखला होती हैं। चेचक के रोगाणु के विरुद्ध B-कोशिका प्रतिरक्षी का स्रावण करती है। T-कोशिका रोपण की अस्वीकृति का कारण है।
Promotional Banner