Home
Class 12
BIOLOGY
निम्नलिखित कथनों में से सही कथन का चयन क...

निम्नलिखित कथनों में से सही कथन का चयन कीजिए

A

जब अपराधियों को शमनकारक औषधियाँ दी जाती हैं, तो वे सत्य बोलने लगते हैं।

B

ऐसे व्यक्ति जिनकी शल्य चिकित्सा की गई हो, उन्हें दर्द-निवारक के रूप में प्राय: मॉर्फीन दी जाती है।

C

तम्बाकू चबाने से रुधिर दाब तथा हृदय दर कम हो जाते हैं।

D

शल्य-चिकित्सा के उपरान्त रोगी को कोकेन दिया जाता है, क्योंकि यह स्वास्थ्य की पुन: प्राप्ति (Recovery) को प्रेरित करता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

एक ऐसे रोगी को जिसकी शल्य चिकित्सा की गई हो उसे दर्द निवारक दवा मोर्फीन दी जाती है। यह एक .फिनेन्थ्रीन ओपिऑइड रिसेप्टर एगोनिस्ट. (Phenanthrene opioid receptor agonist) हैं, यह केन्द्रीय तन्त्रिका के ओपिऑइड ग्राहियों से जुड़कर उन्हें सक्रिय कर देता है। मॉर्फीन का मुख्य औषधीय प्रभाव केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र तथा जठरांत्रीय मार्ग पर पड़ता है। इसकी चिकित्सा सम्बन्धी प्राथमिक क्रियाएँ पीड़ाहर (Analgesic) तथा प्रशान्तक (Sedative) के रूप में होती हैं।
Promotional Banner