Home
Class 12
BIOLOGY
निम्नलिखित रोगो तथा उनके कारणों में से क...

निम्नलिखित रोगो तथा उनके कारणों में से कौन सुमेलित नहीं है ?

A

आलू का 'लेट ब्लाइट' रोग - अल्टरनेरिया सोलेनी

B

गेहूँ का 'काला रस्ट'रोग - पक्सीनिया ग्रैमिनिस

C

गेहूँ का 'लूट स्मट' रोग - अस्टिलैगो न्यूडा

D

सब्जियों का 'रूट - नॉट' रोग - मेलॉइडोगाइन

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

आलू में .लेट ब्लाइट. नामक रोग फाइटोपथोरा इन्फेस्टेन्स नामक कवक के कारण होता है, जो वर्ग-ऊमाइसिटीज, गण-पेरेनोस्पोरेल्स तथा कुल-पिथियेसी से सम्बन्धित है। भारत में आलू का .लेट ब्लाइट. रोग एक बीजजनित (Seed borne) रोग है। फाइटोपथोरा इन्फेस्टेन्स का कवकजाल (Mycelium) आलू के कन्दों (Tubers) में सुप्तावस्था में रहता है तथा जब ये कन्द बोए जाते हैं, तो नवोदभिद् (Seedling) अवस्था से ही इसका संक्रमण प्रारम्भ हो जाता हैं। यदि परिस्थितियाँ अनुकूल बनी रहती हैं, तो यह कवक बीजाणुधानियों (Sporangia) तथा चलबीजाणुओं (Zoospores) का निर्माण कर तेजी से फैल जाता है।
Promotional Banner