Home
Class 12
BIOLOGY
निम्न में से गलत कथन को पहचानिए...

निम्न में से गलत कथन को पहचानिए

A

एस्ट्रोजन का उच्च स्तर अण्डोत्सर्ग को प्रेरित करता है।

B

अण्डजननी कोशिकाएँ किशोरावस्था से नियमित चक्र में प्रधुर मात्रा में उत्पन्न होकर क्रियात्मक अण्ड उत्पन्न करती है।

C

शुक्रजनक नलिकाओं से मोचित शुक्राणु अत्यधिक गतिशील होते हैं।

D

प्रोजेस्टेरॉन का स्तर आर्तव चक्र के पश्च अण्डोत्सर्ग प्रावस्था के दौरान उच्च रहता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

एक परिपक्व मादा युग्मक के बनने की प्रक्रिया अण्डजनन कहलाती है। यह शुक्राणु बनने के समान किशोरावस्था में शुरू नहीं होती, अण्ड का बनना जन्म से पहले होता है। प्राथमिक जनन कोशिका अण्डजनन की पुनरोद्भवन अवस्था प्रारम्भिक भ्रूणावस्था में ही पूर्ण कर लेती है, जब कई असंख्य युग्मक मातृ कोशिका (अण्डजननी) प्रत्येक भ्रूणीय अण्डाशय में बनती है। जन्म के पश्चात् कोई अण्डजननी न बनती है न मिलती है।
Promotional Banner