Home
Class 12
BIOLOGY
कथन: लेग्यूमिनस पादपों को, फसलों के चक्र...

कथन: लेग्यूमिनस पादपों को, फसलों के चक्रीयकरण में मुख्य रूप से प्रमुखता दी जाती है।
कारण: उनकी जड़ों में गाँठे होती है, जिनमें नाइट्रोजन स्थिरीकारक जीवाणु क्लॉस्ट्रीडियम उपस्थित होते हैं।

A

कथन और कारण दोनों सत्य हैं तथा कारण, कथन की सत्य व्याख्या करता है।

B

कथन और कारण दोनों सत्य हैं लेकिन कारण, कथन की सत्य व्याख्या नहीं करता है।

C

कथन सत्य है, लेकिन कारण असत्य है।

D

कथन और कारण दोनों असत्य हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

फसलों के चक्रीकरण में लेग्यूमिनेसी फसलें, जैसे- दालें, बीन्स, मटर, मूंगफली एवं पोषद् चने, मौसमी फसलों, जैसे- गेहूँ, मक्का एवं बाजरे के मध्य में बोई जाती हैं। लेग्यूमिनेसी पादप, मृदा की उर्वरता को पुन: लौटाने हेतु नॉन-लेम्यूमिनेसी पादपों के साथ एकान्तर क्रम में उगाए जाते हैं।
जब अनाजी फसलें, जैसे- चावल, गेहूँ, मक्का, आदि मृदा में उगाई जाती हैं, तो ये मृदा से अत्याधिक माइट्रोजन लवणों का उपयोग कर लेती हैं। यदि इसी मृदा में दूसरी अनाजी फसल उगाई जाती है, तो मृदा में नाइट्रोजन की कमी हो जाती है।
इन पादपों में इनकी जड़ों में उपस्थित कुछ जीवाणुओं (राइजोबियम) की मदद के माध्यम से वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर नाइट्रोजनी यौगिकों का निर्माण करने की क्षमता होती है।
वंश क्लॉस्ट्रीडियम में लगभग 100 प्रजातियाँ सम्मिलित हैं, इनमें से अधिकांश मुक्त जीवी अथवा रोगजनक है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special Format वाले Objective प्रश्न (कथन प्रकार) |22 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special Format वाले Objective प्रश्न (मैचिंग प्रश्न) |6 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise NCERT पर based Objective प्रश्न (टॉपिक 4 जैव नियन्त्रण कारक एवं जैव उर्वरकों के रूप में सूक्ष्मजीव |17 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise बहु-विकल्पीय प्रश्न |32 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीवों का महत्व

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise MCQ|49 Videos