Home
Class 11
BIOLOGY
गलत कथन छाँटिए।...

गलत कथन छाँटिए।

A

जीवाणु की कोशिका-मित्ति पेप्टाइडोग्लाइकेन की बनी होती है।

B

पिलाई और फिम्ब्री जीवाणु कोशिका के चलन में मुख्य रूप से सम्मिलित होते हैं।

C

सायनोबैक्टीरिया में कशाभीय कोशिकाओं का अभाव होता है।

D

माइकोप्लाज्मा भित्तिरहित सूक्ष्मजीव है|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

(b) फिम्ब्री (fimbriae) और पिलाई (pili) महीन बाल के समान उपांग हैं जीवाणुओं द्वारा गमन के बजाय/बदले में चिपकने के लिए काम में लिए जाते हैं। ये पिलिन (pilin) प्रोटीन द्वारा बनते हैं।
पिलाई (pili) फिम्ब्री से लम्बे होते हैं और प्रत्येक कोशिका पर एक या दो होते हैं। कुछ जीवाणुओं की उपजातियों (starin) पर कुछ विशिष्ट प्रकार की पिलाई उपस्थित होती है, जिन्हें लैंगिक पिलाई कहते हैं।
यह संयुग्मन विधि द्वारा लैंगिक जनन के दौरान संयुग्मन नाल बनाने में सहायता करती है। फिम्बी भी कोशिका से कोशिका के चिपकने और समूह बनाने में सहायता करती है।
Promotional Banner