Home
Class 11
BIOLOGY
मानव में वायु इस क्रम में श्वसित होती है...

मानव में वायु इस क्रम में श्वसित होती है

A

नासिका→ स्वर यन्त्र → ग्रसनी → श्वसनिका → वायु कूपिका

B

नासिका → ग्रसनी → स्वर यन्त्र → श्वसनिका→ श्वसनी

C

नासिका→ ग्रसनी→ स्वर यन्त्र श्वसनिका→ श्वासनली

D

बाह्य नासा छिद्र → नासा मार्ग→ आन्तरिक नासा छिद्र→ ग्रसनी→ स्वर यन्त → श्वास नली→श्वसनी→श्वसनिका→ वायु कूपिका

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

एक जोड़ी बाह्य नासा द्वार होते हैं, जो होठों | के ऊपर बाहर की ओर खुलते हैं। ये नासा मार्ग द्वारा, नासा कक्ष तक पहुँचते हैं। नासा कक्ष, ग्रसनी के एक भाग नासा ग्रसनी में खुलते हैं। नासा ग्रसनी कण्ठक्षेत्र (larynx) स्थित घाँटीद्वार (glottis) के द्वारा श्वासनली (trachea) में खुलती है। श्वास नली एक सीधी नलिका है, जोकि वक्ष गुहा के मध्य में पहुँचकर दाई और बाई दो प्राथमिक श्वसनियों (bronchi) में विभाजित हो जाती है। प्रत्येक श्वसनी अनेक बार विभाजित होकर द्वितीयक एवं तृतीयक श्वसनी, श्वसनिका और बहुत पतली अंत्यस्थ श्वसनिका (terminal bronchiole) में समाप्त होती है। प्रत्येक अंत्यस्थ श्वसनिका बहुत अधिक पतली अनियमित भित्ति युक्त वाहिका थैली जैसी संरचना कूपिकाओं में खुलती हैं, जिन्हें वायु कूपिकाएँ (alveoli) कहते हैं।
Promotional Banner