Home
Class 11
BIOLOGY
वायु को फेफड़ों के द्वारा भीतर तथा बाहर ...

वायु को फेफड़ों के द्वारा भीतर तथा बाहर ले जाया जाता है

A

अधिशोषण (umbibition) द्वारा

B

दाब प्रवणता (pressure gradient) द्वारा

C

परासरण (osmosis) द्वारा

D

विसरण (cliffusion) द्वारा

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

वायु को फेफड़ों के भीतर लेने के लिए तथा फेफड़ों से बाहर मुक्त करने के लिए . फेफड़ों तथा वायुमण्डल के मध्य दाब प्रवणता (pressure gradient) निर्मित किया जाता है।
अन्तः श्वसन तभी हो सकता है जब वायुमण्डलीय दाब से फेफड़ों की वायु का दाब कम हो अर्थात् फेफड़ों का दाब वायुमण्डलीय दाब के सापेक्ष कम होता है। इसी प्रकार निःश्वसन तब होता है, जब अन्तर फुफ्फुसीय दाब (intrapulmonary pressure) वायुमण्डलीय दाब से अधिक होता है। अर्थात् फेफड़ों का दाब, वायुमण्डलीय दाब के सापेक्ष धनात्मक (अधिक) होता है।
Promotional Banner