Home
Class 11
BIOLOGY
निम्नलिखित पदार्थों में से उस युग्म का च...

निम्नलिखित पदार्थों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो रुधिर स्कन्दन के लिए आवश्यक है

A

हिपैरिन और कैल्शियम आयन

B

कैल्शियम आयन और प्लेटलेट कारक

C

ऑक्जैलेट और सिट्रेट्स

D

प्लेटलेट कारक और हिपैरिन

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

ऊतकों द्वारा चोट वाले स्थान पर कुछ विशिष्ट पदार्थों को निर्मुक्त करने पर रुधिर स्कन्दन प्रक्रम शुरू होता है। स्कन्दन के प्रथम पद में `Ca^(2+)` आयन एवं प्लेटलेट सक्रिय होते हैं। शेष पद निम्नलिखित हैं
(i) चोट वाले स्थान पर प्लेटलेट टूटते हैं तथा प्लेटलेट कारक-3 (प्लेटलेट थ्रोम्बोप्लास्टिन) नामक फॉस्फोलिपिड मोचित करते हैं।
(ii) क्षतिग्रस्त ऊतक भी थ्रोम्बोप्लास्टिन नामक लिपोप्रोटीन कारक मुक्त करता है।
(iii) ये दोनों कारक `Ca^(2+)` आयन एवं कुछ विशिष्ट प्रोटीनों के साथ जुड़कर प्रोथ्रोम्बीनेज एन्जाइम का निर्माण करते हैं।
(iv) यह एन्जाइम प्रोथ्रोम्बिन को थ्रोम्बिन प्रोटीन मे सक्रिय कर देता है।
(v) थ्रोम्बिन निष्क्रिय फाइब्रिनोजन को फाइब्रिन में परिवर्तित कर देता है।
(vi) अब ये फाइब्रिन के लम्बे तन्तु सघन जाल बनाकर रुधिर कणिकाओं को रोककर रुधिर का थक्का बना देते हैं।
Promotional Banner